Breaking News

राजसमन्द / लैड प्लांट मे काम करने वाले मजदूर अब अपनी सेहत को लेकर चिंतित

लैड प्लांट मे काम करने वाले मजदूर अब अपनी सेहत को लेकर चिंतित
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora October 06, 2020 06:39 PM IST

राजसमंद के रेलमगरा स्थित हिन्दुस्तान जिंक के लैड प्लांट मे काम करने वाले मजदूर अब अपनी सेहत को लेकर चिंतित है। इसके साथ ही कंपनी मैनेजमैंट द्वारा उनकी मेडीकल रिपोर्ट नहीं दिखाने से मजदूरों मे अधिक आक्रोश है। कुछ दिन पूर्व लैड प्लांट के एक मजदूर माधवलाल अहीर की उपचार के दौरान मौत हो गयी। उसकी अस्थियां बीनने के दौरान उसमे लैड की बडी मात्रा मिलने से मजदूरों मे भय है। मृतक के घर उसकी तस्वीर के साथ वह लैड भी रखा गया है जिसे देखकर मजदूर जागृत हो रहे है। आज मजदूरों का एक दल राजसमंद कलेक्ट्री पंहुचा और कोरोना गाईड लाईन की पालना करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर मजजूरों के स्वास्थ की रक्षा मांगी। इसके साथ ही मजदूरों ने आरोप लगाया है पिछले नौ साल मे प्रतिवर्ष तीन बार उनके ब्लड का सैम्पल लिया जाता है लेकिन रिपोर्ट उन्हे नही बतायी जाती। कुछ दिन पूर्व मजदूर की मौत के बाद सभी ने एक निजी क्लिनिक पर रक्त मे लैड की जांच करवायी तो उसमे अत्धिक मात्रा आयी। इस पर मैनेजमैंट ने उन्हे केवल बिठा दिया। लेकिन उनका लैड कंट्रोल करने का कोई प्रयास नही किया। ऐसे मे मजदूरों ने कलेक्टर से दखलंदाजी करने की मांग की है।

RELATED NEWS