Breaking News

राजसमन्द / हल्दीघाटी युद्ध तिथि पर 501 दीप प्रज्वलित कर किया शहीदों को नमन

हल्दीघाटी युद्ध तिथि पर 501 दीप प्रज्वलित कर किया शहीदों को नमन
कमल किशोर पालीवाल खमनोर June 20, 2020 05:16 PM IST

खमनोर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप द्वारा मातृभूमि की रक्षार्थ लड़े गए हल्दीघाटी युद्ध की 444 वी तिथि पर ग्राम पंचायत खमनोर स्थित रक्त तलाई के पास परमारो की भागल में युद्ध में शहीद हुए देश भक्तों की याद में 501 दीपक द्वारा दीपांजलि अर्पित की गई।

हल्दीघाटी पर्यटन समिति के अध्यक्ष राकेश पालीवाल ने बताया कि युद्ध तिथि पर साय काल 5:00 बजे प्रेस क्लब व पर्यटन समिति के पदाधिकारियों द्वारा ऐतिहासिक मूल हल्दीघाटी दर्रे का अवलोकन किया गया सभी पदाधिकारियों  का हल्दीघाटी की मिट्टी से तिलक कर  ऊपरना उड़ा कर स्वागत किया गया पालीवाल ने बताया कि मूल दर्रे सहित समूचे हल्दीघाटी को पर्यटन की स्थिति से विकसित करने की आवश्यकता है। दर्रे के भ्रमण पश्चात 6:00 बजे से आजाद भारत एवं वर्तमान हल्दीघाटी विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ संगोष्ठी में उपस्थित प्रतिभागियों द्वारा हल्दीघाटी की वर्तमान दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए आने वाली पीढ़ी हेतु उचित संरक्षण की मांग रखी गई तत्पश्चात आयोजित दीपांजलि में ग्राम सरपंच श्रीमती ममता वीरवाल सहित ग्राम विकास अधिकारी बालमुकुंद माली, राजीविका ब्लॉक परियोजना अधिकारी अमित जोशी, राजसमंद सरपंच संघ जिला अध्यक्ष संदीप श्रीमाली ,पर्यटन समिति व प्रेस क्लब संस्थापक कमल मानव ,डॉ कुलदीप कौशिक, लक्ष्मण सिंह राठौड़, विजय शर्मा ,आर्ट ऑफ लिविंग के तरुण कोठारी, चेतन लक्षकार, महेंद्र सिंह, देवी लाल गायरी ,करणी सेना व राजपूताना संघ के पदाधिकारी राजवीर सिंह ,हेमराज लोढ़ा, मृदुल व्यास, दीपक पालीवाल, चेतन दूरियां, जुगनू पुरोहित, जालम सिंह आदि सहित कई प्रताप भक्त उपस्थित रहे।

RELATED NEWS