Breaking News

राजसमन्द / गोवंश में आई लंपी हेतु यज्ञ अनुष्ठान, युवा मंडल का गायो के आराम लिए निरंतर प्रयास जारी

गोवंश में आई लंपी हेतु यज्ञ अनुष्ठान, युवा मंडल का गायो के आराम लिए निरंतर प्रयास जारी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora September 21, 2022 06:52 PM IST

राजसमन्द:- स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा की ओर से पंचतीर्थ पावटा की बाग में कार्यकर्ताओं ने गोवंश पर आई लंपी बीमारी के निवारण हेतु हवन अनुष्ठान किया गया । युवा मंडल अध्यक्ष लालू राम सिंधल ने बताया कि पंडित गणेश दुर्गाकुंड के सानिध्य में गोवंश पर आई लंपी बीमारी के निवारण हेतु हवन अनुष्ठान कर ईश्वरीय शक्तियों से प्रार्थना की गई। इस दौरान संरक्षक महेंद्र कोठारी,बाबू लाल कोठारी, राजकुमार पालीवाल,रमेश देवड़ा, रमेश बोराणा,अध्यक्ष लालू राम सिंधल,संजय सांवरिया,कमलेश पालीवाल,भवानी शंकर,विपुल,जितेंद्र महात्मा,अनिल पालीवाल,हरिश साहू, अशोक माली,तिलकेश पालीवाल, कन्हैया खटीक,स्नेहा माली,पायल माली,खुशी माली सहित ग्रामवासी व मंडल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

• गोवंश में लंपी बीमारी के चलते स्वामी विवेकानंद युवा मंडल एवं स्वच्छ केलवा हरित केलवा के कार्यकर्ताओं द्वारा गायों को बिमारी से आराम के लिए निरंतर प्रयास जारी है। प्रथम चरण में औषधि युक्त आयुर्वेदिक लड्डू बनाकर पूरे गांव की प्रत्येक गाय को युवाओं की टोली बनाकर वितरित किया गया दूसरे चरण में आयुर्वेदिक औषधि का छिड़काव किया गया इसमें गोवंश पर फिटकरी नीम का रस गुनगुने पानी का 3 दिन तक निरंतर किया गया

तिसरे चरण में आयुर्वेदिक रोटी बनाकर उसके अंदर होम्योपैथिक दवाई रखकर निरंतर रूप से हर गाय को प्रत्येक दिन एक रोटी खिलाई जा रही है सेवा के इस प्रकल्प में युवा मंडल को प्रत्येक ग्राम वासी का सहयोग मिल रहा है भामाशाह एवं स्वयंसेवी संगठन व्यापारिक संगठनों के द्वारा आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जा रहा है।

RELATED NEWS