Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद पुलिस का हत्यारों का 2 दिन में खुलासा खुलासा देखकर आप चौक जायेंगे

राजसमंद पुलिस का हत्यारों का 2 दिन में खुलासा खुलासा देखकर आप चौक जायेंगे
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi March 28, 2023 08:31 PM IST

Rajsamandtoday@राजसमंद पुलिस ने दो दिन पूर्व लोर्डिंग टैम्पो मे लहुलूहान हालात मे मिले युवक के शव के मामले मे हत्या का खुलासा करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।एसपी सुधीर जोशी ने आज एक पत्रकार वार्ता मे बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने आधा दर्जन टीमों का गठन करते हुए मृतक की पृष्टभूमि सहित परिजनों पर नजर रखना शुरु किया। इस दौरान संदेह के घेरे मे आये नरेन्द्र को हिरासत मे लेकर उससे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो पूरा मामला कांच की तरह साफ हो गया।जानकारी मे आया की मृतक मदन का उसके ताऊजी के परिवार से विवाद चल रहा है जिससे दोनों परिवारों मे बोलचाल भी बंद थी।जबकि मृतक मदन और ताऊजी के बेटे नरेन्द्र की पत्नि के बीच घनिष्ठता थी।

 

छह माह पूर्व इस मामले को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ने सामान्य रहना शुरु कर दिया था।लेकिन नरेन्द्र को अभी भी दोनों पर शक था।जिसके चलते उसने अपने रिश्तेदार मुरली की मदद करने आश्वासन देकर उसको हत्या की जिम्मेदारी दी।दोनों ने मृतक की दिनचर्या की रैकी की और वारदात के दिन उसे अकेला पाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।पुलिस ने साईबर टीम की मदद से साक्ष्य जुटाये और सभी को आपस मे जोडकर अनुसंधान शुरु किया।जिससे आज वारदात का खुलासा हो पाया।पुलिस ने दोनों आरोपी मुरली और नरेन्द्र को हत्या के आरोप मे गिरफ्तारकर अदालत मे पेश किया है जहां से बरामदगी के लिये पीसी रिमांड की मांग की गई है।

 

RELATED NEWS