Breaking News

राजसमन्द / स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए युवा बन रहे है ‘‘स्वच्छारक्षक’’

स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए  युवा बन रहे है ‘‘स्वच्छारक्षक’’
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 20, 2020 09:07 PM IST

 

 

    राजसमन्द 20 मई। जिले में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिये कोरोना रक्षक कार्य कर रहे है, उल्लेखनीय है कि जिले में जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता के मार्गदर्शन में यह नवाचार जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला, अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा किया गया हैं।

    जिले में कोरोना रक्षकों की तरह ही तैयार होने लगे है ‘‘स्वच्छारक्षक’’ - जिले अब कोरोना रक्षकों ही तरह ही स्वच्छा रक्षक भी सामने आए है, यह स्वैच्छिक कार्यकर्ता है जो गॉवों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे है। इनके द्वारा ग्रामीणों को खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोने एवं शौचालय का नियमित उपयोग करने के लिये जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है।

   

ग्राम पंचायत भाणा, पंचायत समिति राजसमंद में लोगो को शौचालय के उपयोग के लिये किया प्रेरितरू-

    पंचायत समिति राजसमन्द की ग्राम पंचायत भाणा में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के दौरान पाया कि कुछ परिवार घर में शौचालय होने के बावजूद भी उसका उपयोग नहीं कर रहे है। जिनमें पारी बाई, लेहरूलाल भील के परिवार द्वारा भी शौचालयों में घास-फूस, लकड़ी आदि भरकर अन्य कार्य में उपयोग लिया जा रहा था। स्वच्छा रक्षकों ने परिवार से समझाईस कर इसे खाली करवाया एवं साफ-सफाई करवाकर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी जोगिन्दर प्रसाद, गायतर््ी पालीवाल पंचायत सहायक ने भी स्वच्छारक्षक के रूप में अपनी भागीदारी निभाई।

‘‘मेरे गॉव की स्वच्छता-मेरी जिम्मेदारी’’

ग्राम पंचायतों में युवाओं द्वारा मेरे गॉव की स्वच्छता मेरी जिम्मेदारी की तर्ज पर स्वैच्छिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया जा रहा है एवं स्वप्रेरित होकर कार्य कर रहे है लागों में इन्होने स्वच्छारक्षकों के रूप अपनी पहचान बनायी है।

हां, मैं भी हॅू स्वच्छता रक्षकरू

 जिले में हॉ, मैं भी हूॅ स्वच्छता रक्षक के रूप में एक सकारात्मक प्रतिष्पर्दा शुरू हुई है जिसमें युवा स्वच्छारक्षक के रूप में काम काम कर रहे है एवं अन्य युवाओं को भी उनके साथ जुड़ने के लिये आमंतिर््त कर रहे है, साथ ही जुड़ने वाले युवा भी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर गर्व से कह रहे है हॉ, मैं भी हूॅ स्वच्छारक्षक

RELATED NEWS