15 दिसम्बर मंगलवार 2020, पिछले दिनों नन्दवाना समाज के युवा कार्यकर्ता गोपाल राजेन्द्र नन्दवाना की निर्मम हत्या हो जाने के बाद अभी तक इस घटना का सुराग नहीं मिल पाने से दुखी ओर व्यथित नन्दवाना समाज के युवा कार्यकर्ता देवेश नन्दवाना,कुलदीप नन्दवाना, हर्षित नन्दवाना, वैभव नन्दवाना के की अगुवाई में एवं मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द के रतन चिराग कुमावत एवं हिम्मत कुमावत के सानिध्य में आर. के. चिकित्सालय राजसमन्द के ब्लड बैंक में पहुंच कर श्रृद्धाजंलि स्वरुप रक्तदान किया।
मधुकर रक्त पेढ़ी राजसमन्द के सचिव प्रदीप खत्री ने बताया कि आज राजनगर नन्दवाना समाज के आठ युवा एवं युवती ने रक्तदान कर श्रृद्धाजंलि अर्पित की। तदुपरांत इन कार्यकर्ताओं को मधुकर रक्त पेढ़ी के रतन चिराग कुमावत एवं हिम्मत कुमावत द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर देश ओर समाज के लिए रक्तदान करने पर इन युवा कार्यकर्ताओं का आभार ओर धन्यवाद व्यक्त किया।

