Breaking News

राजसमन्द / जन्मदिन पर मित्रों सहित रक्तदान कर रक्त की कमी को पूरा कर रहे युवा

जन्मदिन पर मित्रों सहित रक्तदान कर रक्त की कमी को पूरा कर रहे युवा
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 03, 2022 09:01 PM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजसमंद 

 

एबीबीपी का स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प 

राजसमंद:- जिला चिकित्सालय राजसमंद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता कार्तिक बापडोत ने अपने जन्मदिन ओर दो मित्रो सहित स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प के तहत अपना रक्तदान किया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उदयपुर विभाग सयोंजक किशन गुर्जर ने बताया की परिषद कार्यकर्ता ने अपने जन्मदिन पर स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव धर्म निभाया इसी प्रकार ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओ से जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। पूर्व स्टूडेंट फ़ॉर सेवा प्रकल्प सयोंजक निलेश पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर कार्तिक बापड़ोत ने B+, जयेश सोलंकी ने A+, विष्णु पालीवाल ने O+ रक्तदान किया।

RELATED NEWS