राजसमन्द 17 जुलाई। जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता ने शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना पर्यावरण के लिए लाभदायक है। हम सभी को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, डॉ. दिनेश राय सापेला, अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

