राजसमन्द / आज जिले भर में आयोजित होंगी चिरंजीवी ग्राम सभाएं और वार्ड सभाएं


लोग जानेंगे मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में, होगा हाथो - हाथ होगा रजिस्ट्रेशन

राजसमंद, 1 अक्टूबर। जिले भर में आज रविवार 2 अक्टूबर को सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर चिरंजीवी विशेष ग्राम सभाओं एवं कस्बो में वार्ड सभाओं का आयोजन किया जायेगा। इन ग्राम सभाओं व वार्ड सभाओं में स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी देंगे तथा वहीं पर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन के लिये ई मित्र की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी।
सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप विभाग पूरी कोशिश कर रहा है की जिले के सभी परिवारो का इस योजना मंे रजिस्ट्रेशन हो जाये, जिससे व्यक्ति को बिमारी के इलाज पर पैसे खर्च ना करने पड़े। ग्राम सभाओं में योजना से लाभान्वित परिवारो को भी आमंत्रित करने के लिये निर्देशित किया गया है जिससे वे अपने कैशलेस उपचार के अनुभव ग्राम सभा में सांझा कर सके।
उन्हांेने बताया की चिरंजीवी ग्राम सभाओ में योजना की जानकारी देने के लिये सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनीयों एवं स्वास्थ्य मित्रो का सैक्टर स्तर पर आमुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया है। वहीं चिरंजीवी ग्राम सभाओं में आमंत्रण के लिये आशाओं द्वारा घर - घर संपर्क कर चिरंजीवी योजना के पम्पलेट्स का वितरण किया गया है तथा सभी ब्लॉक स्तर पर माईकिंग करके भी आमजन को सूचित किया गया है।
उन्होंने बताया की जिले में अब तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत 30 हजार से अधिक लोगो ने बिल्कुल कैशलेस उपचार प्राप्त किया है तथा इन परिवारो के इलाज पर 30 करोड़ 37 लाख 87 हजार रूपये योजना द्वारा वहन किये गये है। योजना में 1633 बिमारीयों के पैकेज है तथा कैशलेस उपचार का लाभ प्रदेश के 1600 से अधिक प्राईवेट व सरकारी चिकित्सा संस्थानो पर लिया जा सकता है। योजना के तहत किसी भी प्रकार शिकायत या सहायता के लिये राज्य सरकार ने निःशुल्क टोल फ्री नम्बर 181 जारी किया है। योजना में निःशुल्क श्रेणीयों के अलावा अन्य सभी परिवार केवल 850 रूपयें के प्रिमियम देकर योजना में अपने परिवार का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
चिरंजीवी ग्राम सभाओं के पर्यवेक्षण के लिये विभाग के जिला स्तरीय अधिकारीयों के साथ ही ब्लॉक व सैक्टर स्तर पर दलो का गठन किया गया है जो आवंटित क्षैत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतो में जाकर सपोर्टिव सूपरविजन करेंगे।
फोटो कैप्शन:- चिरंजीवी योजना के बारे मंे समझाकर ग्रामसभा में आने के लिये प्रेरीत करती आशा सहयोगिनी।

Categories