राजसमन्द / राजसमंद भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

राजसमन्द-भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा के फ़ोटो को कल  सड़क पर असामाजिक तत्वों द्वारा चिपका कर पैरो तले कुचलने की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निदा करती है।

इसको लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बाहरठ  के नेतृव में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की जिला अध्यक्ष बाहरठ ने बताया कि कल नायक वाडी हुसैनी चोक एरिया में असामाजिक तत्वों द्वारा भारत की नारी के फोटो चिपका कर अपमान किया। ऐसे लोगो को सीसी टीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया जाए  जिससे क्षेत्र में शांति बनी ज्ञापन में महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रक्षा भंडारी ,जिला महामंत्री सुनील जोशी ,पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक ,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता सनाढय ,जिला मंत्री गजदिस पालिवाल, राम लाल जाट ,प्रदीप खत्री ,धीरज पुरोहित, विनोद जोशी ,नर्बदा शंकर पालिवाल ,भेरू नंदवाना ,जिला महिला आईटी प्रमुख गायत्री खत्री नीलम न्याति वर्धनी पुरोहित ,उत्तम खींची ,सरोज सोनी ,सोना सिह ,ज्योति छापरवाल, दीपक सोनी , सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Categories