Breaking News

नाथद्वारा / श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह 2 से 8 मई तक , धूमधाम से निकली कलश यात्रा

श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह 2 से 8 मई तक , धूमधाम से निकली कलश यात्रा
Rajsamand today May 02, 2022 01:11 PM IST

नाथद्वारा। नगर के फौज मोहल्ला स्थित शाहपुरा के रामद्वारा में 2 से 8 मई तक संगीतमय श्रीमद भागवत भक्ति ज्ञान महोत्सव का आयोजन दोपहर 12.15 बजे से 3.15 बजे तक होगा। कथा वाचन अन्तर्राष्ट्रीय श्री रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के संत धीरजराम महाराज (पुष्कर) करेंगे।महोत्सव से एक दिन पूर्व रविवार को प्रातः10 बजे सिंहाड़ हनुमानजी से कथा स्थल तक गाजेबाजे के साथ महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रख कर शोभायात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा उबा गणेश जी, फौज मोहल्ले से होकर मॉर्डन स्कूल हनुमानजी होते हुए कथा स्थल उपला रामद्वारा पहुँची। श्री भागवत जी की पोथी को पूरी यात्रा सिर पर रख श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। कलश यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्थानीय लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कलश यात्रा में संत धीरज राम जी महाराज के साथ कथा लाभार्थी परिवार कृष्णकांत पालीवाल व दयाशंकर कुमावत सहित सभी श्रद्धालुओं ने कलशयात्रा में भाग लिया।

RELATED NEWS