Breaking News

राजस्थान / भरतपुर जिले की 4 तहसीलों में भी इंटरनेट सेवा बंद

भरतपुर जिले की 4 तहसीलों में भी इंटरनेट सेवा बंद
Rajsamand today ✍️✍️ August 01, 2023 08:05 PM IST

हरियाणा के नूंह जिले में हिंसा से फरीदाबाद और गुरुग्राम में फैले तनाव के बाद अब राजस्थान के भरतपुर जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा एहतियात के तौर पर अब भरतपुर जिले की 4 तहसीलों में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।हरियाणा के नूंह में हिंसा से फरीदाबाद और गुरुग्राम में फैले तनाव के बाद राजस्थान के भरतपुर में निगरानी बढ़ा दी गई है। राजस्थान सरकार द्वारा एहतियात के तौर पर अब भरतपुर जिले की 4 तहसीलों में भी इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।बता दें  पूरे भरतपुर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा-भरतपुर सीमा पर कड़ी नाकेबंदी की गई है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।भरतपुर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिले में निगरानी बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि हरियाणा के नूंह जिले में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी और बजरंग दल की ब्रजमंडल 84 कोस शोभा यात्रा को रोकने के लिए एक समुदाय के लोगों द्वारा पथराव कर दिया गया था। इसके बाद हुई हिंसा और आगजनी की घटनाओं में दो होम गार्ड्स सहित कुल 4 लोगों की मौत हो गई और लगभग एक दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। 
पुलिस और अर्द्धसैनिक बल लगातार सभी जगह गश्त कर रहे
दरअसल, मुस्लिम बहुल नूंह में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की यह आग बाद में सोहना, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक फैल गई थी। हिंसा की घटनाओं के बाद सभी प्रभावित सभी जिलों में जिले में धारा-144 लागू कर लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं। स्कूल-कॉलेज बंद भी हैं और जिले की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। इस दौरान हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स की 20 कंपनियों को तैनात कर दिया है।

RELATED NEWS