Breaking News

राजस्थान / राजस्थान सरकार ने रियायतों के साथ जारी की नई गाइडलाइन

राजस्थान सरकार ने रियायतों के साथ जारी की नई गाइडलाइन
Rajsamand today April 23, 2021 06:17 PM IST

राजस्थान सरकार ने आज राजस्थान में कोरोनावायरस की भयावहता को लेकर चल रहे लॉकडाउन के तहत कुछ रियायत देते हुए नई गाइडलाइन जारी की है ।

गृह विभाग के सचिव अभय कुमार जी ने आज जारी की गाइडलाइन के अनुसार सभी प्रकार की खाद्य पदार्थ किराने के सामान आटा चक्की संबंधी कुदरा रिटेल थोक यह सभी सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 6:00 बजे से दिन में 11:00 बजे तक खुली रह सकती हैं।

इसके अलावा पशु चारा से संबंधित रिटेल व थोक दुकानें सोमवार से लेकर शुक्रवार तक प्रातः 6:00 बजे से लेकर दिन में 11:00 बजे तक खुली रह सकती हैं तथा कृषि आदान विक्रेता की दुकाने सोमवार से गुरुवार तक प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक तथा डेयरी में दूध की दुकाने प्रतिदिन प्रातः 6:00 से दोपहर 11:00 बजे तक और 5:30 बजे से लेकर 7:00 बजे तक खुली रह सकती हैं।

इसके अलावा फल सब्जियां फूल मालाएं सब्जी मंडियां रोजाना प्रातः 6:00 बजे से 11:00 बजे तक खुली रह सकती हैं और फल व सब्जियों के ठेले ऑटो रिक्शा ई-रिक्शा प्रतिदिन सवेरे 6:00 बजे से 11:00 बजे तक कल सकते हैं

RELATED NEWS