Breaking News

राजसमन्द / तासोल रोड किरणपुर पसुन्द मैं पांच दिवसीय 5 दिन का राम रसोड़ा का शुभारंभ

तासोल रोड किरणपुर पसुन्द  मैं पांच दिवसीय 5 दिन  का राम रसोड़ा का शुभारंभ
Rajsamand today August 14, 2022 08:43 AM IST

 राजसमन्द: शनिवार को किरणपुर के ग्रामीणों व  रामदेव मित्र मंडल के अध्यक्ष महोदय विजय बहादुर जैन पूर्व पार्षद नगर पालिका राजसमंद की मौजूदगी में रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों के लिए राम रसोड़ा प्रारंभ हुआ मंडल के सदस्य भेरू लाल कीर ने बताया कि  सुबह  9:00 बजे अनुष्ठान कर रामदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीपक प्रज्वलित करके राजसमंद के प्रधान साहब अरविंद सिंह जी ने शुभारंभ किया। इस दौरान गांव के गणमान्य नागरिक प्रताप मंडल अध्यक्ष मुकेश जी जोशी, उपाध्यक्ष प्रकाश जी पालीवाल  ,केलवा थाना  के थानेदार साहब शंभू सिंह जी, संजय जी पालीवाल, केलवा चांदमल जी जोशी  ,पसुन्द दिनेश जी श्रीमाली, मादड़ी देवस्थान कालू जी प्रजापत ,केलवा राजू जी माली  आदि मौजूद रहे राम रसोड़ा में रामदेवरा जाने वाले सभी यात्रियों के लिए निशुल्क चाय नाश्ता भोजन की व्यवस्था रामदेव मित्र मंडल  की तरफ से रहेगी।

RELATED NEWS