राजसमन्द: भारतीय जनता पार्टी राजसमंद द्वारा राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जन आक्रोश महा घेराव को लेकर क्षत्रिय भवन नाथद्वारा मे महेशप्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता और जिला मंत्री एवं विधानसभा प्रभारी प्रदीप खत्री , माधव लाल जाट के मुख्य आतिथ्य मे नाथद्वारा विधानसभा के सभी मण्डल अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ को लेकर बैठक आयोजित की गई ।
बैठक को सम्बोधित करते हुए चौहान ने बताया की कांग्रेस सरकार की विफलताओं को हम सभी को जनता के बिच उजागर करना चाहिए । वही विधानसभा प्रभारी प्रदीप खत्री ने जिला मुख्यालय पर सरकार के खिलाफ जन आक्रोश महा घेराव मे कार्यकर्ताओ से अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का आव्हान किया साथ ही भारतीय जनता पार्टी के 6 अप्रैल स्थापना दिवस को मण्डल स्तर पर कमल संकल्प उत्सव के रुप में मानने की रूप रेखा तैयार की।
नाथद्वारा विधानसभा की इस बैठक में महेश प्रताप सिंह चौहान, माधव लाल चौधरी, प्रदीप खत्री , जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह चौहान, सुमेर सिंह, जिला मंत्री सी.पी. धींग, रेलमगरा मण्डल अध्यक्ष चतर सिंह राजावत, सीता राम अहीर, नाथद्वारा नगर मण्डल के गोपाल पुरोहित, महेश चौधरी, शम्भू शर्मा, खमनोर मण्डल अध्यक्ष संदीप श्रीमाली, देलवाड़ा मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राणावत, संजय सिंह बारहठ, देवी लाल, सहित कई पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

