राजसमंद, : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमो और योजनाओं और सर्वे कार्य अब सीधे मोबाईल बेस्ड ऐप से किया जाना शुरू हो गया है। कुछ आशा सहयोगिनी बहूत अच्छे से इन ऐप का संचालन कर रही है जिससे उनका कार्य अच्छे से प्रदर्शित हो रहा है जो अभी तक इन कार्य नही कर रही है उनको अब इसके लिये तैयार हो जाना चाहयें, अब सभी आशाओं को डिजीटल फ्रेन्डली होना आवश्यक है। यह निर्देश सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने केलवा सीएचसी पर आयोजित आशाओं की मासीक समीक्षा बैठक में दिये।
उन्होंने विभाग में विभिन्न विभाग में संचालित विभिन्न ऐप की जानकारी दी तथा बताया की सभी आशा सहयोगिनीयों को इन ऐप को संचालित करना आना चाहियें। उन्होंने बताया की पेपरलेस वर्क की अवधारणा को समय के साथ अपनाना होगा। इसके लिये आशा थोड़ा सा अभ्यास करेगी और आसानी से कार्य कर पायेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में शत प्रतिशत रजिस्ट्रेशन एवं आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत ईकेवाईसी को गति देने के लिये निर्देशित किया।
समीक्षा बैठक में ममता संस्थान जयपुर से शिल्पा जैन ने महिला सुरक्षा से जुड़ा ऐप माए अम्बर एवं डीजीटल लिटरेसी के लिये डीजी साक्षर ऐप को मोबाईल में डाउनलोड करवाकर उसके उपयोग की जानकारी विस्तार से दी। बैठक में केलवा सेक्टर की सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा उपस्थित थी।

