Breaking News

राजसमन्द / जिला हिसार हरियाणा में 5 करोड़ रूपये की फिरोती मांग अपहरण करने वाले फरार 2 आरोपीयो को किया गिरफ्तार

जिला हिसार हरियाणा में 5 करोड़ रूपये की फिरोती मांग अपहरण करने वाले फरार 2 आरोपीयो को किया गिरफ्तार
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora July 19, 2022 07:25 PM IST

  केलवा। जिला पुलिस अधीक्षक महोदय राजसमंद  सुधीर चौधरी  द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्व कायर्वाही के विशेष अभियान के तहत पुलिस उप अधीक्षक महोदय नरेश कुमार शमार् वृताधिकारी वृत कुम्भलगढ के सुपरविजन में मुखबीर सूचना अनुसार थाना आदमपुर जिला हिसार में अपहरन के मामले में फरार चल रहे संदिग्ध के बारे मे सूचना मिली जिस पर पड़ासली के आस पास हो सकते है जो काफी समय से फरार चल रहे है।  जिस पर केलवा व चारभुजा से पुलिस टीम का गठन कर उक्त टीम द्वारा वृताधिकारी के सुपरविजन में आरती मिनरल वाणिया टुकड़ा रोड़ पड़ासली में वांछित अभियुक्तगण की तलाश कराई तो   आरोपी पवन पुत्र राम कुमार जाति विष्नोई उम्र 22 साल पैषा मजदुरी निवासी मल्हापुर थाना अग्रोहामोड जिला हिंसार हरियाणा, व  श्रवण उफर् सोनु पुत्र आत्माराम गौदारा (विष्नोई) उम्र 34 साल पैषा मजदुरी निवासी मल्हापुर थाना अग्रोहामोड जिला हिंसार हरियाणा जो आरती मिनरल में बने कमरो में सोते हुए पाये जिनको पुलिस जाप्ते के आने की भनक लगने से रात्री का फायदा उठा कर भागने का प्रयास किया व श्रवण उफर् सोनु आरती मिनरल के परिसर में रखी पानी की टंकी में छिप गया  जिस पर टीम द्वारा तलाश कर घेरा डालकर पकड़ा जिनके साथ एक अन्य व्यक्ति तुफेलदीन पुत्र बरकतदीन मुसलमान (लौहार) उम्र 24 साल पैषा मजदुरी निवासी मल्हापुर थाना अग्रोहामोड जिला हिंसार हरियाणा ओर था। जिनको पुलिस द्वारा पकड़ा गया।  पुलिस ने बताया कि ये आरोपी 19 मार्च 22 को थाना आदमपुर जिला हिसार हरियाणा पर प्राथीर्  सुनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी रावतखेड़ा तहसील व जिला हिसार ने एक रिपोटर् पेश की कि मै खेती बाड़ी का काम करता हुं आज को समय करीब 1.00 बजे मै व मेरे मामा का लड़का सुन्दर दोनो कार वाॅस कराने के लिये सविर्स सेन्टर पर गये थे। मै सविर्स सेन्टर पर था व सुन्दर गणेश टेन्ट हाउस पर गया तभी एक बिना नम्बरी सफेद रंग की होण्डा मोडल की गाड़ी आकर रूकी जिन्होने सुन्दर के बारे मे पूछा जिस पर मैने गणेश टेन्ट हाउस की तरफ सुन्दर का होना बताया जिस पर वो गणेश टेन्ट हाउस पर पंहुच ओर सुन्दर को आवाज लगा गाड़ी में बिठा कर ले गये। थोड़ी देर बात ढाई बजे के करीब सुन्दर के छोटे भाई सुनिल के पास फोन आया ओर सुन्दर ने कहा कि सुरजीत धायल के आदमीयों ने मेरा किडनेप कर लिया। इतना कहते है सुन्दर का फोन बन्द हो गया। इसके बाद समय 4.15 बजे करीब सुुन्दर के भाई के मोबाईल पर फोन आया ओर 5 करोड़ की फिरोती मांगी व कहा कि रूपये नही दिये तो जान से मार देंगे। जिस पर रवि उफर् धारी पुत्र जगदीश जाति विश्नोई निवासी रावत खेड़ा जिला हिसांर को पूवर् में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। साथी अभियुक्त पवन व श्रवण उफर् सोनु दोनो पुलिस की गिरफ्त से बचते फिरते अपने घर से फरार होकर गुड़गावं चले गये। गुड़गांव से एमपी मे कुछ समय उज्जैन की तरफ छिपे रहे। फिर वंहा से ग्वालियर चले गये कुछ समय ग्वालियर रूके वंहा से दिल्ली चले गये। फिर दोनो अपने पूवर् परिचित दोस्त हेप्पी के पास गये फिर काम की तलाष के बारे में हैप्पी को बताया हैप्पी के साथ दिनांक 29.06.2022 को दिल्ली से बस में बैठ कर रवाना हो दिनांक 30.06.2022 को गौमती चैराया राजसमन्द आये। वंहा पर हैप्पी ने गाड़ी बुलाई फिर गाड़ी में बैठ कर हैप्पी के प्लान्ट वाणिया टुकड़ा रोड़ आरती मिनरल पड़ासली आ गये। जंहा अपने आप को छिपाव हासील कराने के लिये आरती मिनरल वाणिया टुकड़ा रोड़ पड़ासली में मजदुरी कर रहे थे। डिटेनशुदा हर तीनो को धारा 151 जा0फो0 में गिरफतार किया जाकर पूछताछ जारी है। 

ये थे टीम में थाना केलवा व चारभुजा 

हेड कांस्टेबल चन्दनसिंह, डाउराम, कॉस्टेबल मालाराम, लक्ष्मण सैन, मांगीलाल, श्रवण, बाबुलाल, रणजीतसिंह।

RELATED NEWS