राजसमंद। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामन टुकड़़ा में स्व.लालुराम की स्मृति में श्रीराम मिनरल्स के भामाशाह बालुराम तेली द्वारा विद्यालय के 151 बच्चों का स्वेरटर वितरण किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बामन टुकड़ा सरपंच लहरीलाल देव, भगवानलाल दवे, प्रदीप दवे, मनीष दवे, हितेेेेेेेेेेेेेश दवे, थे।

कार्यक्रम में भामाशा का विद्यालय की ओर से उपरना लोढ़ाकर उनका स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए भामाशाह बालुराम तेली ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार में सीखने चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है पढ़ लिखकर गांव और जिले के नाम रोशन करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रनाध्याध्यापक पन्नालाल ने की। कार्यक्रम का संचालन मुकेश द्वारा किया गया। इस दौरान ख्यालीलाल, मांगीलाल, इन्द्रा जोशी, मुकेश कुमार, ललिता सोलंकी, धर्मेन्द्र सहित ग्रामीण मौजूद थे।

