कोरोना महामारी: जिला कलक्टर पोसवाल ने किया दरीबा में आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
राजसमंद 3 मई/ जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने आज सोमवार को कोरोना महामारी के मध्यनजर रखते हुये आज सोमवार को दरीबा में आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर पोसवाल ने उपस्थित अधिकारियों को डी ए वी में बन रहे 350 आक्सीजन बैड का अस्पताल बन रहा है जिसमें आक्सीजन हिन्दुस्थान जिंक से ढाई किमी लम्बी लाईन से लायी जायेगी व हाॅस्पिटल को जल्द से जल्द सोमवार तक प्रारभ करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर उन्होंने दरीबा में प्लांट का बारीकी से निरीक्षण कर इसके बारे में जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिये।
विकास अधिकारी रेलमगरा ने बताया कि इसकी प्रभावी मानिटरिंग के लिये नोडल अधिकारी मंदिर मंडल के जितेन्द्र ओझा के साथ 24 घंटे प्रभावी मानिटरिंग के लिये तीन पारियों कार्मिको को नियुक्त किया गया हंै ।
इस अवसर पर मंदिर मंडल के जितेन्द्र ओझा , उपखंड अधिकारी , नाथद्वारा अभिषंेक गोयल , विकास अधिकारी रेलमगरा, रमेश विश्नोई , व दरीबा के अधिकारी व कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

