Breaking News

राजसमन्द / धरना-प्रदर्शन:प्रदेश में दूसरी जगह तो छोड़िए अब तो मुख्यमंत्री का जिला भी सुरक्षित नहीं रहा: विधायक दीप्ति

धरना-प्रदर्शन:प्रदेश में दूसरी जगह तो छोड़िए अब तो मुख्यमंत्री का जिला भी सुरक्षित नहीं रहा: विधायक दीप्ति
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora May 05, 2022 09:07 AM IST

प्रदेश में लगातार हाे रही हिंसा के विराेध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार सुबह अंबेडकर सर्कल पर धरना देकर जिलाध्यक्ष मानसिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम एडीएम कुशलकुमार काेठारी काे ज्ञापन साैंपा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष मानसिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार तुष्टीकरण की राजनीति से साम्प्रदायिक वैमनस्य फैल रही है, जिसका परिणाम करौली तत्पश्चात जोधपुर में सामने आया है, वर्तमान कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति और बिगड़ी कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश मेंं भय का माहौल व्याप्त हुआ है, साथ ही प्रदेश की साख पूरे देश में धूमिल हुई हैं।

भाजपा जिला मीडिया प्रवक्ता अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि धरने काे भाजपा के पदाधिकारियाें ने संबाेधित करते हुए विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि प्रदेश में दूसरी जगह तो छोड़िए अब तो मुख्यमंत्री का जिला भी सुरक्षित नहीं रहा हैं।

जोधपुर में हुई इस घटना के कारण प्रदेश की जनता भी यही सोच रही है कि गहलोत से अब प्रदेश नहीं संभल रहा हैं। इसका मुख्य उदाहरण जोधपुर में हुई घटना हैं। जिस जिले से वो खुद चुन करके आते है अगर उसकी भी सुरक्षा नहीं कर सकते तो प्रदेश के अन्य जिलों की तो बात ही अलग रह जाती हैं।

भाजपा कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्री पहुंचे

जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोठारी, जिला मंत्री महेंद्रसिंह चौहान, जगदीश पालीवाल, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, प्रधान अरविंदसिंह राठौड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता सनाढ्य, मोहन कुमावत, शम्भूसिंह राजपूत, पूर्व जिला महामंत्री सत्यनारायण पूर्बिया सहित अनेक पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद धरना स्थल से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्री तक गए, जहां पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया।

इस धरना स्थल का संचालन महामंत्री सुनील जोशी ने किया। इस दाैरान नरेंद्र बागड़ी, महेश पालीवाल, सुरेश पालीवाल, हरदयालसिंह चौहान, सुभाष पालीवाल, चतरसिंह राजावत, जिला आई टी संयोजक प्रहलादकुमार जोशी, रामलाल जाट, सीताराम कुमावत, गिरिराज सोनी, सुरेश जाट, नानालाल सुथार, हेमंत शर्मा, कमलेश विजयवर्गीय, अशोक रांका, प्रदीप काबरा, देशबंधु रांका, प्रदीप खत्री, हिम्मत कुमावत, खुशकमल कुमावत, ललित खींचीं, किशन धनगर सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी माैजूद थे।

RELATED NEWS