राजसमन्द : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेरी माटी-मेरा देश का ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम घोषित किया जिसके तहत राजसमंद जिले के जिला संयोजक धीरज पुरोहित को नियुक्त किया।
जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ की अनुशंषा पर प्रदेश संयोजक व भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. महेंद्र कुमावत द्वारा ये नियुक्ति की गई
राजसमन्द विधानसभा मीडिया संयोजक गिरिराज काबरा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के निर्देशन में भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ओर नेहरू युवा केन्द्र भारत सरकार द्वारा इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । जिसमे देश के सभी महत्वपूर्ण ऐतिहासिक सांस्कृतिक स्थानों की मिट्टी का संग्रहण एक राष्ट्र कलश में कर इस संग्रहित मिट्टी को दिल्ली ले जाकर कर्तव्य पथ पर बन रहे विशाल शहीद उद्यान की मिट्टी में मिलाया जाएगा । साथ ही जिला सह संयोजक का दायित्व खमनोर निवासी तनसुख सोनी को दिया गया।

