Breaking News

राजसमन्द / जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण

जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण
Rajsamand today ✍️✍️ December 24, 2022 06:47 PM IST

राजसमंद @जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने राजनगर बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदिरा रसोई की पाकशाला, भण्डार घर, टोकन काउंटर, साफ सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

उन्होंने लाभार्थियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की संकल्पना कोई भी भूखा न सोए को चरितार्थ करती हुई यह राज्य सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने निर्धारित मेन्यू के अनुरूप गुणवक्तापूर्ण भोजन तैयार करने एवं प्रत्येक लाभार्थी को निर्धारित मापदंड के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाने के लिए संचालक को निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अति. जिला कलक्टर रामचरण शर्मा व नगर परिषद् आयुक्त जनार्दन शर्मा मोजूद थे।

 

RELATED NEWS