Breaking News

राजसमन्द / जिला प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

जिला प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 11, 2022 10:49 PM IST

जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रभारी सचिव भास्कर सावंत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर चौहान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामचरण शर्मा बैठक में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं के विकास के बारे में जानकारी ली और बकाया चल रही योजनाओं को जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए और कहा कि सरकारी योजनाओं का आम जनता तक लाभ पहुंचे और योजनाओं की जानकारी देवें। उन्होने बताया की स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही चिरंजीवी योजना में जोड़ने का प्रयास करें ताकि उनके परिवार का इलाज निशुल्क हो सके शुद्ध के लिए युद्ध योजना में, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बारे में, राज्य वृद्धजन पेंशन योजना एकल नारी पेंशन योजना राज्य विशेष योग्यजन पेंशन योजना मुख्यमंत्री बजट घोषणा इन सभी योजनाओं का रिव्यू कर और लंबित चल रही योजनाओं का जल्द निस्तारण करें और सरकारी योजनाओं से कोई वंचित न रहे इसका पूरा प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

 

 

 

मिर्च प्रदर्शन का अवलोकन

 

प्रभारी सचिव राजसमंद भास्कर सावंत एवं जिला कलेक्टर महोदय नीलभ् सक्सेना के द्वारा उन्नत खेती कार्यक्रम के तहत मिर्च प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। प्रभारी सचिव द्वारा किसानों से सीधे बातचीत की गई एवं उनसे अब तक हुई आय का ब्योरा लिया गया।

 

इसी प्रकार सब्जी उत्पादन के साथ-साथ किसानों को उन्नत तकनीकी अपनाने के लिए प्रेरित किया एवं जिला कलेक्टर एवं विभागीय अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाकर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए भी सुझाव दिया गया।

 

 

RELATED NEWS