मानवता की सेवा ही युवाओं का सच्चा कर्म
संघटनात्मक गतिविधियों पर चर्चा
राजसमन्द:- युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के स्वयतशशी संस्थान नेहरू युवा केंद्र संगठन राजसमंद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस मनाया गया। जिला युवा अधिकारी पवन घोसलिया ने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि मानवता की सेवा ही युवाओं का सच्चा कर्म है। युवाओं में सेवा भावना ही मूल मंत्र हो। आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस हर साल 5 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य स्वयंसेवकों और संगठनों के प्रयासों का जश्न मनाने और स्वयंसेवीवाद को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करना, स्वयंसेवी प्रयासों का समर्थन करने के लिए सरकारों को प्रोत्साहित करना और स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तरों पर सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि के लिए स्वयंसेवी योगदान को मान्यता देना है। कार्यक्रम सहायक हनवंत सिंह चौहान ने संघटनात्मक विषयों पर चर्चा कर आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सेवा व स्वच्छता कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा अवार्डी शंकर गाडरी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजसमंद निलेश पालीवाल, बिंदु वैष्णव, भीम से प्रमिला गहलोत, सुनील भट्ट, देवगढ़ से श्याम लाल मेघवंशी, खमनोर से नारायण सिंह, राकेश पुरोहित, आमेट से अजय सिंह चूंडावत, रैलमंगरा से सीताराम सहित ग्रामीण युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

