Breaking News

राजसमन्द / समस्त व्यापार मंडल सोसायटी द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक का किया संम्मान

समस्त व्यापार मंडल सोसायटी द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक का किया संम्मान
Rajsamand today July 05, 2022 09:07 PM IST

 

राजसमन्द: 05 जुलाई 2022 , समस्त व्यापार मंडल सोसायटी राजसमंद के पदाधिकारियों द्वारा विगत दिनों उदयपुर में  टेलर कन्हैया लाल साहू की मुस्लिम युवकों  द्वारा निर्मम हत्या के अभियुक्त को राजसमन्द पुलिस अधीक्षक के कुशल टीम वर्क की बदौलत भीम पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने व राजसमन्द जिले में शांति बहाली पर समस्त व्यापार मंडल सोसायटी द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी को अभिनन्दन पत्र भेंट कर व मेवाड़ी पगड़ी व इकलाई से सम्मान कर बधाई दी । सोसायटी के मीडिया संयोजक नर्बदा शंकर पालीवाल ने बताया कि इस अवसर पर सम्भागीय आयुक्त  राजीव भट्ट , आई.जी. प्रफुल कुमार , जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ,  राजसमन्द थानाधिकारी हनवंत  सिह राजपुरोहित , कांकरोली थानाधिकारी लक्ष्मणराम विश्नोई का भी सोसायटी द्वारा सम्मान किया गया ।  इस अवसर पर सोसायटी के   सरंक्षक लीलेश खत्री ,  अध्यक्ष प्रहलाद वैष्णव, सचिव प्रदीप खत्री ,  कोषाध्यक्ष नीलकण्ठ सोनी , सह कोषाध्यक्ष कमलेश कोठारी ,  पुर्व उपप्रधान सुरेश जोशी , धीरज पुरोहित , भेरूलाल कच्छारा  सहित व्यापार मंडल सोसायटी के पदाधिकारी उपस्थित थे ।

RELATED NEWS