Breaking News

राजसमन्द / चिरंजीवी योजना में सभी जाति व वर्ग के परिवारो को मिलेगा ईडब्लूएस का लाभ

चिरंजीवी योजना में सभी जाति व वर्ग के परिवारो को मिलेगा ईडब्लूएस का लाभ
Rajsamand today ✍️✍️ September 20, 2023 05:48 PM IST


चिरंजीवी योजना के तहत निःशुल्क बीमा का बढ़ा दायरा

राजसमंद, मुख्यमंत्री  चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी जाति व वर्ग के परिवारो को ईडब्लूएस का लाभ मिलेगा तथा ऐसे परिवारो का निःशुल्क बीमा योजना के तहत किया जायेगा। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया की योजना में निःशुल्क लाभार्थी श्रेणी में लाभ दिये जाने के लिये सामान्य श्रेणी के साथ - साथ अन्य सभी श्रेणीयों के समस्त परिवारो को भी शामिल किया गया है जिनकी वार्षिक आय 8 लाख से कम है। इसके लिये प्रमाणित स्वयं  की आय उदघोषणा पत्र जनआधार पोर्टल पर अपडेट करवाना होगा, जिसे सक्षम अधिकारी द्वारा प्रमाणित किया जायेगा। आय प्रमाण पत्र को समय - समय पर रिन्यू एवं अपडेट करवाने की जिम्मेदारी सम्बन्धित परिवार की होगी। योजना के तहत ऐसे परिवारो की बीमा प्रिमियम , राज्य सरकार द्वारा वहन की जायेगी।
पूर्व में कोई परिवार शुल्क देकर योजना में पंजीकृत हुआ है एवं बाद में ईडब्लूएस श्रेणी के अन्तर्गत निःशुल्क श्रेणी में लाभ लेना चाहता है तो ऐसे में परिवार द्वारा पूर्व दिया गया प्रीमियम भुगतदान शुल्क वापस प्रार्थी को नही दी जायेगी।

RELATED NEWS