Breaking News

राजसमन्द / मिर्च की खेती करने वाले किसानों को मिर्च की फसल से होने लगी है आय

मिर्च की खेती करने वाले किसानों को मिर्च की फसल से होने लगी है आय
Rajsamand today October 07, 2022 08:04 PM IST

 

 

 

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने किया निरीक्षण

राजसमंद :अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पंचायत समिति आमेट की झोर एवं गलवा ग्राम पंचायतों में कृषि नवाचार कार्यक्रम के तहत डीएमएफटी योजनान्तर्गत हाईब्रिड मिर्च प्रदर्शन का निरीक्षण किया। खेतों में अच्छी मिर्च की पैदावार को देखकर उन्होने किसानों का उत्साहवर्धन किया।

 

सहायक कृषि अधिकारी सरदारगढ़ सोहन लाल सालवी ने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जानकारी दी की मिर्च की फसल की पैदावार से अब किसानों को अच्छी आय होने लगी है इस पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चौहान ग्राम पंचायत गलवा में कृषक हरिराम वैष्णव के खेत पर पहुॅचें एवं उनसे मिर्च की फसल से होने वाली आय के बारे में जानकारी ली।

 

कृषक हरिराम ने बताया कि वे नवाचार योजना के तहत लगाई गई मिर्च से अब-तक 3 क्विन्टल मिर्च मण्डी में बेच चुके है, शुरू में मिर्च 55 रूपये प्रति किलो के भाव से मण्डी में खरीदी गई थी एवं वर्तमान में 40 से 45 रूपये प्रति किलों के भाव से मिर्च मण्डी मे खरीदी जा रही है अब तक मिर्च की फसल से लगभग 14000 रूपये की आय हो चुकी है एवं अब प्रत्येक सप्ताह लगभग 50 किलो मिर्च की पैदावार हो रही है जिससे लगभग 2500 रूपये साप्ताहिक आय हो रही है। हरिराम अब अन्य कृषकों को भी मिर्च की फसल की बुवाई के लिये प्रेरित कर रहे है एवं कृषक द्वारा जैविक उत्पाद का ही उपयोग किया जा रहा है।

 

उन्होने ग्राम पंचायत झोर में कृषक देवीलाल जाट के यहॉ मिर्च की फसल का निरीक्षण किया एवं अन्य कृषकों को मिर्च की फसल की खेती के लिये प्रेरित किया । सोहन लाल सालवी सहायक कृषि अधिकारी ने कृषकों को जानकारी देते हुए बताया कि मिर्च की फसल का सब्जियों में एक महत्वपूर्ण स्थान है मिर्च का उपयोग सभी प्रकार के सब्जियों, चटनी, मसाले व अचार के रूप में होता है एवं मिर्च में विटामिन ए व सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। मिर्च की फसल उष्ण जलवायु में बहुत अच्छी तरह पनपती है, जो कि हमारे जिले के वातावरण से मेल खाती है इसीलिए मिर्च फसल तैयार करना हमारे लिए उपयुक्त है। इसके लिये भुमि की तैयारी, बुवाई का समय एवं एक पौधे से दूसरे पौधे की बीच की दूरी भी पैदावार के लिये आवश्यक है। साथ ही नर्सरी तैयार करते समय उसमें जल निकास की सुविधा भी मौजूद रहे, इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिये।

 

निरीक्षण के दौरान उपस्थित कृषि पर्यवेक्षक ग्राम पंचायत गलवा बीरबल गुर्जर ने जानकारी दी कि गलवा में ही कृषक गणेश लाल कुमावत, बंशीलाल कुमावत, किशोर पूर्बिया के खेत पर भी मिर्च की फसल की बंपर पैदावार हुई एवं इन्हे भी मिर्च की फसल से अच्छी आय हो रही है।

 

RELATED NEWS