Breaking News

राजसमन्द / चिरंजीवी संवाद में 80 हजार से अधिक छात्र - छात्राओं ने जानी योजना

चिरंजीवी संवाद में 80 हजार से अधिक छात्र - छात्राओं ने जानी योजना
Rajsamand today February 23, 2023 06:58 PM IST


अब चिरंजीवी दूत के रूप में घर - परिवार में करेंगे चर्चा, योजना से जुड़ने के लिये करेंगे अपील

राजसमंद, 23 फरवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को घर - घर पहुंचाने और वंचित परिवारो को छात्र - छात्राओं के माध्यम से जोड़ने के लिये जिले के समस्त प्राईवेट और राजकीय शिक्षण संस्थानो में चिरंजीवी संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 450 से अधिक कार्मिक और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने वॉलंटियर के रूप जाकर चिरंजीवी संवाद का आयोजन किया जिसमें 80 हजार से अधिक छात्र - छात्राओं ने भाग लिया, योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की और योजना को लेकर प्रश्न पुछकर अपनी शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
 सीएमएचओं डॉ प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया की जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की पहुंच को बढाने के लिये एक ही दिन में जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानो में चिरंजीवी संवाद का आयोजन कर, योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा योजना के लाभो से अवगत करवाया गया। जिले के सभी प्राईवेट और सरकारी महाविद्यालयो एवं विद्यालयों के प्रबंधन ने उत्साह के साथ आयोजन में साथ दिया और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र - छात्राओं की उपस्थिती सुनिश्चित की।
उन्होंने बताया की छात्र - छात्राओं को योजना में पंजीकरण , योजना के तहत निःशुल्क लाभ प्राप्त करने वाली श्रेणीयां, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, जिले एवं जिले से बाहर योजना से सम्बद्ध निजी और सरकारी चिकित्सा संस्थान की जानकारी, बजट घोषणा 2023 -24 के तहत योजना में किये गये नवीन प्रावधानो की जानकारी दी गई, योजना से जुड़ने के लाभ बतायें गये। संवाद के अंत में छात्र - छात्राओं ने योजना को लेकर उत्सुकता के साथ प्रश्न पूछे जिनको विभाग के अधिकारी - कार्मिको ने जवाब दिये तथा शंकाओं का समाधान किये।
अभियान मंे चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई के सदस्य, जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई के सदस्य, समेकित रोग निगरानी परियोजना के अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, काउंसलर्स, आशा फेसीलेटर्स, नर्सिंग ट्यूटरर्स के साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमो में नियोजित सलाहकार, समन्वयको एवं कार्यक्रम अधिकारीयों ने वॉलंटियर के रूप में चिरंजीवी योजना को छात्र - छात्राओं तक पहुंचाया।             

RELATED NEWS