Breaking News

राजसमन्द / विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में दीप्ति ने जनसमस्याओं का लिया संज्ञान

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में दीप्ति ने जनसमस्याओं का लिया संज्ञान
Rajsamand today August 06, 2022 08:08 AM IST

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने शुक्रवार को विधायक आपके द्वार अभियान में पसंद पंचायत के मोरचना, खटामला पंचायत के धन जी का खेड़ा, वाड़ा, वासनी, देवड़ो का खेड़ा, भागल, खटामला, बागुन्दड़ा आदि गांवों का सघन परिभ्रमण करके जन समस्याओं का संज्ञान लिया एवं विकास कार्यों की वस्तुस्थिति देखी। सभी गांवों में ग्राम वासियों ने अत्यंत उत्साह के साथ, ढोल मांजर बजाकर विधायक दीप्ति का स्वागत किया। क्षेत्रवासियों में राजस्थान की बिगड़ती कानून व्यवस्था, कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने के लिए प्रदर्शन पर गहरी नाराजगी थी। विधायक ने संबंधित विभाग अधिकारियों के साथ वार्ता करके जनसमस्याओं कोई शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों का लोकार्पण 

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने ग्राम खटामला में शिव मंदिर से चारभुजा मंदिर तक, चारभुजा मंदिर से भूर सिंह के मकान तक, विद्यालय मुख्य सड़क से चारभुजा मंदिर तक, सोहन लाल भील के मकान से माताजी मंदिर भील बस्ती तक नवनिर्मित सीसी सर को का लोकार्पण किया। 

हर घर तिरंगा अभियान में वीरांगना को तिरंगा भेंट 

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने हर घर तिरंगा अभियान में जन भागीदारी बढ़ाने के लिए विमान में शहीद नारायण लाल गुर्जर की वीरांगना मोहनी देवी को तिरंगा भेंट कर के जन निमंत्रण का शुभारंभ किया। ग्राम वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। 

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने से जनजाति वर्ग में भारी उत्साह 

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जनजाति समाज में हर्ष और उत्साह चरम पर है। राष्ट्रपति को बधाई देने के लिए 18 अगस्त को फरारा गांव में भील समाज का एक विराट अधिवेशन आयोजित हो रहा है। अधिवेशन में अधिक अधिक संख्या में भाग लेने के लिए बोरज ग्राम में भील समाज के प्रतिनिधियों एवं ग्राम वासियों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया। 

कांग्रेस के प्रदर्शन की नौटंकी बुरी तरह से असफल 

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए महंगाई तो बहाना है, भ्रष्टाचारियों को बचाने का असली मंतव्य है। इसीलिए इसके विरोध प्रदर्शन में जनता तो छोड़िए, इनके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी बहुत कम रही। दिन भर चलने वाला प्रदर्शन मात्र 1 घंटे में सिमट गया। संसद में महंगाई पर चर्चा के समय बहिर्गमन करके इस पार्टी ने बता दिया कि उसका मंतव्य केवल अपनी भ्रष्टाचारी मालिकों को बचाने का ही है। किंतु अब देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का शासन है। कोई भी पार्टी और उसका मालिक परिवार भ्रष्टाचार करके अपने को कानून के ऊपर नहीं समझ सकता है।

सभी कार्यक्रमों में विधायक दीप्ति के साथ राजसमन्द  प्रधान अरविन्द सिह, उप जिला प्रमुख सोहनी देवी  गुर्जर, सरपंच हिम्मत सिंह  चुण्डावत, प्रकाश  पालीवाल,पुष्पा  पूर्बीया, मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी, लक्ष्मण प्रजापत, शिवसिंह चौहान,  हितेश जोशी, गौरव जोशी, गिर्राज जोशी,  मांगीलाल,  उदय लाल भील, भेरु भील, शंभू लाल भील, नाना लाल भील, नारायण पुरबिया सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों की उपस्थिति रही।

RELATED NEWS