Breaking News

राजसमन्द / पत्रकारों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान, राजसमंद मीडिया क्लब की नई टीम का द्वारकाधीश मंदिर में स्वागत,

पत्रकारों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर किया गया सम्मान, राजसमंद मीडिया क्लब की नई टीम का द्वारकाधीश मंदिर में स्वागत,
Rajsamand today March 13, 2026 05:42 PM IST

 

राजसमंद :मीडिया क्लब की नवगठित कार्यकारिणी टीम का शुक्रवार को कांकरोली स्थित प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में मंदिर अधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों का मेवाड़ी पगड़ी, इकलाई व प्रसाद भेंट कर स्वागत किया गया।नवगठित कार्यकारिणी में अध्यक्ष आनंद श्रोत्रिय, उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष विनीता पालीवाल, सचिव तरुण जोशी, सहसचिव गौतम शर्मा, प्रचार-प्रसार मंत्री दिनेश श्रोत्रिय, संगठन मंत्री नरेंद्र सिंह खंगारोत सहित प्रकाश पालीवाल,भरत पालीवाल, सुरेश बागोरा सहित अन्य को मनोनीत किया गया।

गौरतलब है कि कार्यकारिणी के सभी सदस्य सर्वप्रथम प्रभु श्री द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर के अधिकारी भगवती लाल पालीवाल, गोस्वामी परिवार के उत्तराधिकारी देवशंकर शास्त्री, विशेषाधिकारी राजकुमार गौरवा तथा मुख्य सुरक्षा अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल, ओम प्रकाश व्यास ने सभी का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पगड़ी पहनाकर एवं प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया

।इस अवसर पर नवगठित टीम ने प्रभु श्री द्वारकाधीश के राजभोग दर्शन कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रभु के दर्शन करने के पश्चात नवगठित टीम ने राजसमंद पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, राजसमंद अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेश बुनकर और उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता से मुलाकात की। पत्रकारों से मुलाकात के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दी।

 

 

RELATED NEWS