Breaking News

राजसमन्द / कोविड 19 के नियंत्रण, रोकथाम एवं उपचार के लिये पूरी तैयारी रखे - निलाभ सक्सेना जिला कलेक्टर

कोविड 19 के नियंत्रण, रोकथाम एवं उपचार के लिये पूरी तैयारी रखे - निलाभ सक्सेना जिला कलेक्टर
Rajsamand today ✍️✍️ December 27, 2022 09:06 AM IST

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न

राजसमंद, @ दूसरे देशो में कोविड 19 के आकस्मिक वृद्धि के मध्येनजर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा - निर्देशो के अनुरूप जिले में कोविड 19 नियंत्रण, रोकथाम एवं बचाव के लिये सभी आवश्यक तैयारीयां पूरी रखे। यह निर्देश जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना ने कक्टेªट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलेभर से आये चिकित्सा संस्थानो के प्रभारी अधिकारीयों को दिये।
  उन्होंने निर्देशित किया की कोई भी चिकित्सा अधिकारी उच्च अधिकारीयों के सूचना दिये बिना मुख्यालय नही छोड़े तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशाओं के माध्यम से घर - घर सर्वे किया जावे तथा सर्दी खांसी जुखाम के साथ बुखार के रोगियों को चिन्हीत कर आवश्यक उपचार किया जाना सुनिश्चित करावें। साथ ही सर्वे के दौरान कोविड एवं अन्य मौसमी बिमारीयों के लक्षण एव उससे बचने के उपाय एवं चिकित्सा संस्थानो पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी आमजन को जानकारी देवे।
उन्होंने कोविड को लेकर जिला व ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम की स्थापना करने, सभी चिकित्सा संस्थानो पर गठीत रेपीड रेस्पोंस टीम को सक्रिय करने, कोविड उपचार के लिये आवश्यक संसाधन एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, हॉस्पीटल में आने वाले संदिग्ध मरीजो के सेम्पल लिये जाने तथा भीड़ - भाड़ वाले क्षेत्रो में रेण्डम सेम्पलिंग के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कोविड वैक्सीनेशन के लिये भी एक दिन जिले में विशेष वैक्सीनेशन अभियान संचालित करने लिये निर्देशित किया।
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना मंे शत प्रतिशत परिवारो के पंजीयन के निर्देश.............
जिला कलेक्टर निलाभ सक्सेना ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में जिले के शत प्रतिशत परिवारो के पंजीयन के लिये निर्देशित किया तथा इसके लिये बैठक में उपस्थित महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नंदलाल मेघवाल को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा को आशा व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन को केवल 850 रूपये में योजना के तहत मिल रहे 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा एवं 5 लाख के दुर्घटना बीमा की जानकारी देकर शत प्रतिशत परिवारो को योजना में जोड़ने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने कहा की इसमें किसी भी प्रकार की कौताही बर्दाश्त नही की जायेगी तथा जहां कही भी ईमित्र केन्द्र संचालक या किसी कार्मिक की लापरवाही होगी तुरंत कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने चिकित्सा अधिकारीयों को ओपीडी में आने वाले कुल मरीजो के लगभग 40 प्रतिशत मरीजो को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में लाभान्वित करने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने इससे कम उपलब्धी प्राप्त वाले सीएचसी चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों के विरूद्ध जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया।
बैठक में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये पिछले माह में पहले स्थान पर रहे सीएचसी गिलुण्ड, दूसरे स्थान पर रहे सीएचसी झालो की मदार तथा तीसरे स्थान पर रहे सीएचसी देलवाड़ा के चिकित्सा अधिकारी प्रभारीयों को रनिंग शिल्ड देकर जिला कलेक्टर द्वारा सम्मानित किया गया।  
इससे पूर्व जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश मीणा ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के लिये संस्थागत प्रसव, टीकाकरण को लेकर विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने शुभलक्ष्मी योजना की तीसरी किश्त 3100 रूपयें की राशि का परिलाभ पात्र परिवारो को तत्काल दिये जाने के लिये भी निर्देशित किया।
बैठक में डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ ताराचंद गुप्ता ने परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पुरूष नसबंदी, महिला नसबंदी, गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा एवं अन्य गर्भनिरोधक साधनो को लेकर संस्थानवार प्रगति की समीक्षा की तथा न्यून उपलब्धी वाले संस्थानो को शत प्रतिशत उपलब्धी के लिये निर्देशित किया।
डिप्टी सीएमएचओ हैल्थ डॉ जीनेश सैनी ने समेकित रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत संचालित पोर्टल पर नियमिति रिपोर्टींग की वस्तुस्थिती से अवगत करवाया तथा गैर संचारी रोगो की रोकथाम के लिये संचालित सर्वे को पूरा करने तथा ई उपकरण सॉफ्टवेयर में उपकरणो के इन्द्राज को लेकर निर्देश दिये।  
बैठक में आये निःशुल्क दवा योजना के राज्य नोडल अधिकारी डॉ रामबाबू जायसवाल ने जिले में योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रशंसा की तथा बताया की जिला वर्तमान में संपूर्ण प्रदेश में रेकिंग के अनुसार तीसरे पायदान पर है थोड़े से प्रयासो से पहले पायदान पर आ सकता है। वहीं राज्य परियोजना निदेशक परिवार कल्याण डॉ गिरीश द्विवेदी ने प्रजनन दर को नियंत्रित करने के लिये आवश्यक रणनिती चिकित्सा अधिकारीयों से सांझा की।
बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ ललित पुरोहित, डॉ कैलाश भारद्वाज, सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्सा संस्थानो के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी उपस्थित थे। 

RELATED NEWS