Breaking News

राजसमन्द / सांसद दियाकुमारी ने मेड़ता में किए पीएमजीसीवाय के उद्घाटन

सांसद दियाकुमारी ने मेड़ता में किए पीएमजीसीवाय के उद्घाटन
Rajsamand today February 23, 2023 06:59 PM IST
 
कहा- मोदी सरकार ने विकास की गति को नए पंख लगाए
 
लगभग 14.50 करोड़ के हुए कार्य
 
राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने मेड़ता विधानसभा में सांसद मद से होने वाले विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया।चुंदिया में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, डांगावास में टीन शेड तथा गठियां में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़क के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा की केंद्र सरकार की सकारात्मक नीतियों से विकास की गति को नए पंख लगे हैं। 
 
 
मेड़ता से बड़ायली की 8 करोड़ 93 लाख की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा की केंद्रीय बजट में गरीब, किसान और मध्यम वर्ग का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं शिक्षा पर केन्द्र सरकार ने केन्द्रीय बजट 2023 में भी 1.12 लाख करोड़ अधिक खर्च करने की योजना बनाई है। 
 
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी के अमृतकाल का यह समय आगामी 25 वर्ष स्वर्णिम शताब्दी और विकसित भारत के निर्माण का समय है
2047 तक ऐसे आधुनिक राष्ट्र का निर्माण करना है जो अतीत के गौरव से जुडा हो, आत्मनिर्भर हो, गरीबी मुक्त हो, युवाशक्ति और नारीशक्ति दिशा देने के लिए आगे खड़ी हो जिसकी एकता और अधिक अटल हो। हमारा देश दुनियां की पांचवे नम्बर की अर्थव्यवस्था बन गया है। सबका साथ, सबका विकास के साथ देश के लोगों के विकास में अब सबका विश्वास ओर सबका प्रयास भी जुड गया है। पहले हमारा देश अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दूसरों पर निर्भर था आज विश्व की समस्याओं का समाधान कर रहा है। देश में डिजीटल नेटवर्क तैयार हुआ है जो विश्व के लिए प्रेरणादायक है, देश को घोटालों से मुक्ति मिल रही है। 
 
5 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत से मोकाला से गंठीया नवनिर्मित सड़क उद्घाटन कार्यक्रम e दौरान पूर्व विधायक सुखाराम, मेड़ता प्रधान संदीप चौधरी उपजिला प्रमुख  सोभाराम, पूर्व प्रदेश महामंत्री विरमदेव सिंह प्रधान प्रतिनिधि मदन गोरा अभय सिंह, उप प्रधान राजवीर जाजड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू  जिला महामंत्री स्टेफी चौहान, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बजरंग बाबरी, जिला परिषद सदस्य संजीव डांगावास,  नवरत्न सिंघवी कल्पना चौहान, चंद्रप्रकाश, ऋषभ राठी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED NEWS