Breaking News

राजसमन्द / आई एफ डब्ल्यू जे ( इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट् ) के 72 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं मेवाड़ संभाग स्तरीय सम्मेलन

आई एफ डब्ल्यू जे ( इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट् ) के 72 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं मेवाड़ संभाग स्तरीय सम्मेलन
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora October 26, 2021 10:31 PM IST

आई एफ डब्ल्यू जे ( इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट् ) के 72 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं मेवाड़ संभाग स्तरीय सम्मेलन राजसमंद-उदयपुर मार्ग पर होटल लाभगढ़ पैलेस में 28 अक्टूबर , गुरुवार को आयोजित किया जा रहा है।

इस समारोह की तैयारियों को लेकर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गीता पिल्लई, सम्मेलन संयोजक तरुण जोशी और सम्मेलन की तमाम व्यवस्थाओं का जिम्मा संभाले व्यवस्थापक सुरेश भाट ने आज टीम के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया इस सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी बतौर मुख्य अतिथि और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी , मावली विधायक  बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे ,जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट् के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के विक्रम राव करेंगे। 

एक दिवसीय इस आयोजन में राष्ट्रीय स्तर के पत्रकारों की 30 सदस्य टीम और प्रदेश स्तर से करीब एक दर्जन वरिष्ठ पत्रकारों के पहुंचने का कार्यक्रम है।जबकि उदयपुर संभाग के विभिन्न जिलों से करीब 300 पत्रकार इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

आयोजन को लेकर समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सम्मेलन में पत्रकारो की स्थायी समस्याओ और उनके समाधान को लेकर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया जाएगा। 

आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य सम्मेलन में पत्रकारों की अच्छी संख्या और व्यवस्थाओ को लेकर जनसंपर्क में जुटे है।

RELATED NEWS