Breaking News

राजसमन्द / कांग्रेस काल में अपराध के नये कीर्तिमान कायम हुए- सांसद दीया कुमारी

कांग्रेस काल में अपराध के नये कीर्तिमान कायम हुए- सांसद दीया कुमारी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora December 05, 2022 09:53 PM IST
 
राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के डेगाना मेड़ता में किया जन आक्रोश रेली रथ का आगाज
 
सांसद का भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष, कहा
भारत जोड़ने से पहले राजस्थान की एसेट्स को जोड़े 
 
राजसमंद। सांसद दीया कुमारी ने चतुरदासजी महाराज बुटाती धाम के दर्शन कर डेगाना और मीराबाई मंदिर श्रीचारभुजानाथ मंदिर चौक मेड़ता में जन आक्रोश रथ यात्रा का आगाज करते हुए रथ को गावों के लिए रवाना किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीया कुमारी ने कहा की कुंभकर्णी कांग्रेस सरकार इतिहास की सबसे कमजोर और नाकारा सरकार है। कांग्रेस काल में अपराध के नये कीर्तिमान कायम हुए जो शर्मसार करने वाले हैं। 
 
सांसद दीया ने कहा की यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार के लिए शर्म की बात है कि दुष्कर्म के मामलों में राजस्थान देश में नम्बर वन, दलितों पर अत्याचार में नम्बर वन, साईबर क्राईम में नम्बर वन, बिजली की कीमतों में नम्बर वन, पेट्रोल डीजल की कीमतों में नम्बर वन, पेपर लीक के मामले में नम्बर वन है तो बेरोजगारी और महिला अपराध में दूसरे नम्बर पर है। 
पिछले चार साल में राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध दोगुना हो चुके हैं। 27 हजार से ज्यादा दुष्कर्म हुए और कम से कम 17 बेटियों के साथ प्रतिदिन दुष्कर्म हो रहा है।  प्रदेश में चाहे अस्पताल हो, एम्बूलैंस हो, स्कूल-कॉलेज हो, पुलिस थाना हो या फिर कोई भी स्थान हो, महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
 
सांसद ने भारत जोड़ो यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा की कांग्रेस का राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा निकालना ही हास्यास्पद है जब उनकी एसेट्स ही आपस में लड़ रही हो। ये लोग विकास के वादे करके सत्ता में आए थे लेकिन सत्ता में आते ही मन में विकार आ गया। जनता को विकास के सब्ज बाग दिखाए, किसानों को करंट सस्ता करने का ख्वाब दिखाया था लेकिन करंट लगा दिया। सत्ता प्राप्ति के वादे झूठ के पुलिंदे निकले। 
 
कार्यक्रम में महेंद्र पाल चौधरी सयोंजक, शिव  देशवाल लक्ष्मी नारायण प्रभारी नागौर सुरेश मेवाड़ा विधानसभा संयोजक पुखराज सेवदा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण मंडल उपाध्यक्ष दुर्गानाथ आनंद सिंह  भैरू राम डूडी विस्तारक सीताराम भाट पूरब चेयरमैन वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष मंडल कैलाश कंवर पंचायत समिति सदस्य महेंद्र सिंह बच्छवारी कविता विश्नोई महिला मोर्चा अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता और आमजन मौजूद थे।
 
कल्याण सिंह कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भी लिया भाग -
 
सांसद ने क्षत्रिय सेवा समिति डेगाना द्वारा स्व. कल्याण सिंह कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में भी भाग लिया जहां उत्कृष्ट कार्य करने वाले सज्जनों सहित भामाशाहों का भी सम्मान किया।
कार्यक्रम में समता राम महाराज के सानिध्य के साथ उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मध्यप्रदेश सरकार मंत्री सुल्तान सिंह पूर्व सांसद व वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष गोपाल सिंह ईडवा क्षत्रिय सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह चांदरूण भंवर सिंह पलाड़ा दिलीप सिंह बच्छवारी प्रधान जसवंत सिंह भवानी कालवी प्रताप कालवी सुरेश  मिश्रा मारवाड़ राजपूत सभा अध्यक्ष हनुमान सिंह खंगरा सहित क्षत्रिय सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति व समाज बंधु उपस्थित थे।

RELATED NEWS