कुरज में मतदाता अभियान में बांधा समां
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कुरज में रेली, रंगोली, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का हुआ विशाल आयोजन
कुरज/रेलमगरा। मतदाता जागरूकता रेली एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन रा.उ.मा.वि. कुरज के द्वारा किया गया है।
अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमन्द भुवनेश्वर सिंह चौहान के आदेशानुसार रा.उ.मा.वि. कुरज के सानिध्य में बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मंगलपुरा के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रेली का आयोंजन विद्यालय प्रांगण से किया गया।
रैली में विभिन्न प्रकार के नारों एवं तख्तियों का प्रयोग किया गया तथा रैली बस स्टेण्ड , बालिका विद्यालय, गांधी रोड़ , रेगर मोहल्ला , हरिजन मोहल्ला , बस्सी मोहल्ला , मुख्य बाजार, आजाद चौक से होते हुए पुनः विद्यालय पहुचीं। इस रेली में 900 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महा रेली को अतितिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेष्वर सिंह चौहान के निर्देशन में फतह लाल सोनी विकास अधिकारी रेलमगरा।श्रीमती सुषमा भाणावत सीबी एफओ रेलमगरा, एसीबीईओ केलाष जैन , राजेष जैन सहायक विकास अधिकारी रेलमगरा, कन्हैया लाल शर्मा प्रधानाचार्य, युवराज सिंह राणावत प्रधानाचार्य, ग्राम विकास अधिकारी कालु राम रेगर, कनिष्ठ सहायक शिव रतन शर्मा, किषन लाल खटीक, सुरेष चन्द्र वीरवाल, तारा रानी पालीवाल ने हरि झण्डी दिखाकर रवाना किया
रेली कि समाप्ती पर बालिका उ.मा.वि. में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम मंजु जाट, द्वितीय कोमल अहिर एवं तृतीय स्थान पुष्पा कुमावत ने तथा पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि सोनी उ.मा.वि. , द्वितीय स्थान चंदा जाट बालिका विद्यालय तथा तृतीय स्थान आयुषी शर्मा मंगलपुरा ने प्राप्त किया ।
इन प्रतियोगिता के पश्चात उ.मा.वि. के सभा भवन में मतदाता जागरूकता की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए भुवनेश्वर सिंह चौहान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजसमन्द ने एक एक मत के महत्व को समझाते हुए आव्हान किया कि सभी मतदाता अपने विवेक से मत का इस्तेमाल कर देश कि गोरवशाली लोकतांत्रिक परम्पराओ को और नई उचाईयों की और ले जाकर विश्व के सबसे लोकतांत्रिक देश भारत को विष्व राजनितिक पटल पर मजबुती प्रदान करे। आपने असफलताओं से प्रेरणा लेकर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्था प्रधान भीमराज रेगर ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला।
अतिरिक्त विकास अधिकारी सी बी ई ओ श्रीमती सुषमा भाणावत द्वारा भारत की लोकतांत्रिक परम्पराओं के बारे में सटीक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर अनिल कुमार चौधरी पूर्व सरपंच द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए लोकतंत्र में मतदान के महत्व को लेखांकित किया ।
कार्यक्रम में विषिष्ठ अतिथि के तौर पर एसीबीईओ कैलाष चन्द्र जैन द्वारा रेली की अपार सफलता और विभिन्न कार्यक्रमों कि भुरि -भुरि प्रषांसा करते हुए लोकतंत्र की विषिष्टताओं को इंगित किया।
इस कार्यक्रम में श्रीमान कन्हैया लाल शर्मा , युवराज सिंह राणावत , तारा रानी पालीवाल , बाबुलाल शर्मा , गजानन शर्मा, लोकेष मीना , सुरेष चन्द्र विरवाल, नाना लाल सालवी , मांगीलाल भील , साहु नरेष खटीक, गणेष लाल कुमावत आदि उपस्थित रहे।
भाषण प्रतियोगिता में नरगिज बानु , उ.मा.वि. से प्रथम , सोनाक्षी सरगरा बा.वि. ने द्विताय एवं भाविका माली, उ.मा.वि. ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता अंग्रेजी में तुषार उपाध्याय मंगलपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
तीनो ही प्रतियोगिताओ में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि भुवनेश्वर सिंह चौहान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा पारितोषिक प्रदान कर उत्साह वर्धन किया गया।

