देवगढ़ : राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही आई एम शक्ति उड़ान योजना के तहत महिला अधिकारिता विभाग राजसमन्द और करियर महिला मंडल की महिलाओ द्वारा मासिक धर्म पर आधारित पेंटिंग जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना को महिला अधिकारिता सहायक निदेशक रश्मि कौशिक, मीनल पालीवाल, जिला महिला समाधान समिति सदस्य भावना पालीवाल, प्रीति बंशीवाल, पुष्पा लोढ़ा, सुनीता, अवंतिका शर्मा द्वारा भेंट की गई । राजसमन्द से मंडल प्रभारी मीनल पालीवाल ने बताया की इस पेंटिंग का उद्देश्य मासिक धर्म के प्रति समाज की संकुचित सोच को दूर करना है पीरियड्स पर चुप्पी स्वास्थ्य संबंधी विकट समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसलिए बात करिए । लोकलाज के कारण अनेक प्रकार की बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। माहवारी के दौरान माताएं, बहनें और बेटियां कैसे स्वच्छ और स्वस्थ रहें तथा इन दिनों के महत्व एवं उससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर किया गया। इसके अलावा किशोरियों में इज्जत, सुरक्षा और स्वच्छता से माहवारी प्रबंधन पैड के इस्तेमाल उसके निपटारे के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

