Breaking News

राजसमन्द / पंचायती राज आम चुनाव 2026: जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7,73,222 हुई दावे-आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी

पंचायती राज आम चुनाव 2026: जिले में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 7,73,222 हुई    दावे-आपत्तियों के निस्तारण उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी
Rajsamand today February 25, 2026 09:17 PM IST

राजसमंद। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी 2026 को किया गया था। उस समय जिले में कुल 7,52,926 मतदाता दर्ज थे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गईं तथा उनका नियमानुसार निस्तारण किया गया।उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. कलक्टर) राजसमंद नरेश बुनकर ने बताया कि प्ररूप-1 के अंतर्गत नाम सम्मिलित करने हेतु कुल 26,227 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 25,163 स्वीकृत तथा 1,068 अस्वीकृत किए गए। प्ररूप-2 के तहत नाम सम्मिलित किए जाने के आक्षेप संबंधी 4,890 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 4,867 स्वीकृत तथा 23 अस्वीकृत किए गए। इसी प्रकार प्ररूप-3 के अंतर्गत प्रविष्टियों में संशोधन हेतु 333 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 325 स्वीकृत तथा 8 अस्वीकृत किए गए।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा दावे एवं आपत्तियों से संबंधित आवेदन पत्रों की सूची प्रपत्र 3, 4 एवं 5 में तैयार कर प्रत्येक कार्य दिवस को कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की गई। सभी प्राप्त दावे-आपत्तियों का समयबद्ध निस्तारण कर 25 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।अंतिम प्रकाशन के अनुसार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 2.69 प्रतिशत वृद्धि के साथ 7,73,222 हो गई है। इनमें 3,97,767 पुरुष, 3,75,452 महिला तथा 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

RELATED NEWS