पंडाल में करीब 8000 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था
साधु संतों का होगा आगमन

राजसमंद :भक्तिमती मीराबाई की संपूर्ण जीवन गाथा और आलौलिक भक्ति पर पहली बार कथा महोत्सव हो रहा है। श्री धेनु गोपाल गौशाला में मीरा मैया कथा महोत्सव व सुरभि को पुष्टि यज्ञ चार दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है, श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में कथा का आयोजन होना है वहीं कथा को लेकर पांडाल 8000 लोगों के बैठने की व्यवस्था है सुरभि यज्ञ 20 यजमान होंगे , महोत्सव से पहले दिन कथा महोत्सव से पहले यज्ञ होगा जिसमें कई संतों का आगमन होगा, श्री धेनु गोपाल गौशाला में करीब 1700 घायल गोवंश है जो कि घायल और पीड़ित है जिनकी की सेवा यहां पर की जाती है, श्री मीरा मैया कथा मैं संतों की महिमा, मीरा जी के पूर्व जन्म कथा, भुत महल की रात,चित्तौड़ का परित्याग,वृंदावन से द्वारिका की यात्रा, सहित चार दिवस में कथाएं होगी,

कथा में यह होंगे आयोजन
कथा के बाहर लगे हुए पंडाल में कथा में आए हुए लोगों द्वारा तुलादान, गौ ग्रास, गौ माता को गोद, गौ पूजन, जन्मदिन विवाह वर्षगांठ व गुड़ भोग के आयोजन होंगे.

