Breaking News

राजसमन्द / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से नया इतिहास रचा : दीप्ति किरण माहेश्वरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से नया इतिहास रचा : दीप्ति किरण माहेश्वरी
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora September 21, 2023 07:31 PM IST

राजसमंद -विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण विधेयक पारित करवा कर नया इतिहास रचा है। भारतीय जनता पार्टी ने नए भारत के निर्माण में महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करके अमृत‌ काल में महिला सशक्तिकरण का ठोस कदम उठाया है। विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने विधायक कार्यालय पर मीरां मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ परिवार्ता में संवाद कर रही थी।

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मीरा मण्डल की सभी पंचायतों के बूथ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ विधायक कार्यालय में विस्तृत विचार विमर्श किया। सनातान धर्म के विरुद्ध झूठ और दुष्प्रचार, प्रधानमंत्री पर तथ्यहीन आरोप और भारत में चीन व पाकिस्तान के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना ही कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है। भाजपा कार्यकर्ता हर गाँव, हर घर में काग्रेस पार्टी के सनातन विरोधी, जन विरोधी और युवा विरोधी चेहरे का यर्थाथ पहुंचाएँ। विधायक आपके साथ अभियान और जनसंवाद सम्मेलन पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

परिवर्तन संकल्प यात्रा से कांग्रेस में भय और हताशा

विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने भाजपा प्रताप मण्डल की बैठक में पार्टी संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान और जयपुर में होने वाली परिवर्तन संकल्प महासभा पर चर्चा की। काग्रेंस पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा से भयमीत एवं हताश है। भय एवं हताशा के कारण कांग्रेस पार्टी झूठे आरोपों की राजनीति कर रही है। कांग्रेस पार्टी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर और प्रदेश में आतंक का तांडव मचा कर सत्ता प्राप्ति का सपना देख रही है। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान को विकसित बनाने, राजस्थान को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं संरचना निर्माण में अग्रणी बनाने और राजस्थान की अपराध मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाने के संकल्प के साथ जनादेश मांग रही है। सभी कार्यकर्ता भाजपा के संदेश को घर घर पहुँचाने के काम में पुरी निष्ठा के साथ जुट जाएँ।

RELATED NEWS