राजसमन्द डेयरी बने आदर्श - विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी
कृषि व पशुपालकां की आय में वृद्वि के लिये सरकार र्प्रयासरत - कृषि मंत्री कटारिया
विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी ने कहा कि राजसमन्द डेयरी एक आदर्श डेयरी बने और आमजन के लिये आमदनी में वृद्विकारक हो और डेयरी में महिलाओ की भागीदारी भी बढे जिससे कि डेयरी के माध्यम से कृषक, पशुपालक सशक्त बने और उनका जीवन खुशहाल बन सके।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी आज मंगलवार को जिले के मोही के पास राजसमन्द डेयरी राजसमन्द जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर
रहे थे।
उन्होंनें इस अवसर पर कहा कि डेयरी में महिलाओ की भागीदारी बढाये क्योंकि महिलाओं में बचत की आदत होती है जो बुरे समय में काम आती है और उनका प्रबन्धन अच्छा होता है इसके साथ ही उन्होंन मुख्य रूप से बालिकाओं और सभी बच्चो को पढाने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने कृषक, पशुपालको व आमजन के लिये विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आय बढाने की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजसमन्द डेयरी का प्लांट लगेगा जो अडतालीस करोड की लागत से बनेगा और यहां के लोगो को इसका लाभ मिल सकेगा।
इस अवसर पर कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार कृषक, पशृपालको के कल्याण के लिये कई योजनाये कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उन्होंने इस अवसर पर लम्पी डिजिज की भयावहता से पशुओ ंपर सकंट आया है उससे निपटने के लिये सरकार ने कोई कसर नही छोडी है और न ही इसके लिये धन की कमी है। उन्होंने इसके लिये साफ सफाई, स्वच्छता, टीकाकरण, दवाई के माध्यम से इस पर रोक करने के लिये, सरकार द्वारा पशु कार्मिको की नियुक्ति, बीमार पशुओ का आईसोलेशन करने आदि से लम्पी डिजिज पर नियंत्रण के प्रयास के लिये कहा। उन्होंने लम्पी रोग के लिये सब को मिलकर प्रयास करने के लिये कहा
इस अवसर पर जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना ने कहा कि लम्पी डिजिज को देखते हुये
दवाईयो, साफ सफाई, उपचार के लिये दवाईयो की उपलब्धता और जिले में उन्नत खेती के नवाचार के बारे में बताया।
इस अवसर पर अतिथियों ने चारा कुटी की अनुदान वाली मशीनों का व अन्य का वितरण भी किया।
इस अवसर पर समारोह मे आये हुये अतिथियों का स्वागत भी किया। कार्यक्रम में डेयरी अध्यक्ष, लक्ष्मीनाराण गुर्जर, एम डी, नटवर सिंह चुण्डावत, आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर नगर परिषद सभापति अशोक टांक, नगर पालिका नाथद्वारा के अध्यक्ष, मनीष राठी, उपाध्यक्ष, श्यामलाल, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप, खमनोर उप प्रधान, वैभव राज, समाजसेवी हरिसिंह राठोड, देवकीनन्दन गुर्जर, बहादुर सिंह चारण, डालचंद कुमावत आदि मौजूद रहे।

