Breaking News

राजसमन्द / राजसमंद : सियाणा धेनु गोपाल गौशाला में जिला गौ सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, आगामी रणनीति पर चर्चा

राजसमंद : सियाणा धेनु गोपाल गौशाला में जिला गौ सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, आगामी रणनीति पर चर्चा
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora January 09, 2023 04:04 PM IST

सियाणा गौशाला में बैठक सम्पन्न

 

संत जगदीश गोपाल महाराज की अध्यक्ष  में हुई

 

पथमेड़ा गौ शाला के संत की राजसमंद यात्रा पर हुई चर्चा

 

गौशालाओं में सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा 

 

राजसमंद। सियाणा गौशाला में जिला गौ सेवा समिति की बैठक संत जदीश गोपाल महाराज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जगदीश गोपाल महाराज ने कहा कि जो गौशालाए जिले में व्यवस्थित चल रही है। वे गौशाला उन गौशालाओं पर ध्यान दें और वहां गौ माताओं के लिए अधिक से अधिक सुविधांए उपलब्ध करवाएं। इस दौरान बैठक में पथमेडा गौ धाम के संस्थापक दत शरनानंद महाराज की यात्रा एक मार्च को राजसमंद पहुंचेगी। राजसमंद प्रवास के दौरान यात्रा सियाणा गौशाला पहुंचेगी। इसको लेकर कमेटी के सभी सदस्यों ने तैयारी पर चर्चा की। जगदीश गोपाल महाराज ने कहा कि जो गौशालाए जिले में पंजीकृत नहीं है उसके लिए कमेटी के सदस्य उनका पंजीकृत करवाकर गौशालओं में आ रही समस्याओं का निराकरण करें। इस दौरान जगदीश गोपाल महाराज ने कहा कि देशी गाय विदेशी गाय से कई गुना स्वस्थ रहती है और गाय घर का वातावरण स्वच्छ रखती है।

 

सियाणा धेनु गोपाल गौशाला में मकर संक्रांति के अवसर पर गोगरास दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सभी गौ भक्तों उपस्थित रहेंगे, इस दौरान बैठक में कमेटी अध्यक्ष भगवतीलाल पालीवाल, संरक्षक जगदीशचंद्र लड्डा, महामंत्री महेश, उपाध्यक्ष चारभुजा गौशाला के सुरेश गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष मदलाल पुरोहित,रंजनी पालीवाल,सियाणा गौशाला  धरमु गुर्जर, हरि भगवान बंग, वणाई आश्रम चेतननाथ महाराज सहित सभी गौ भक्त मौजूद  थे।

RELATED NEWS