
राजसमंद: श्री धेनु गोपाल गौशाला सियाणा में मीरा मैया कथा एवं गौ पुष्टि सुरभि यज्ञ महोत्सव को लेकर संत श्री महामंडलेश्वर 1008 सीताराम जी दास जी महाराज शांतिनाथ चौराहा आगरिया व बालकृष्ण जी महाराज ग्वाल संत यह सभी गौ भक्त मंडली द्वारा शुभ मुहूर्त पर महोत्सव के प्रारंभ में गोपुष्टि सुरभि यज्ञ मंडप के ऊपर ध्वज चढ़ाया गया व मीरा मैया कथा महोत्सव 14 जून से लगाकर 17 जून तक होगा,जिसमें संतों की महिमा मीरा जी के पूर्व जन्म की कथा मीरा जी के गुरुजी रविदास जी की कथा दिव्य भाव जगत में मीरा जी के गिरधर संग विवाह सहित आयोजन होंगे जिसको लेकर संतों द्वारा प्रारंभ में ही गो पुष्टि सुरभि यज्ञ के ऊपर ध्वजा चढ़ा कर शुभारंभ किया गया. गौ मीरा मैया कथा महोत्सव की कथा हरे कृष्णा श्री संत राकेश जी पुरोहित द्वारा की जाएगी.

