Breaking News

राजसमन्द / यज्ञ में आहुतियों के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न

यज्ञ में आहुतियों के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा संपन्न
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora March 01, 2023 10:22 PM IST

राजसमंद @ केलवा क्षेत्र के धेनु गोपाल गौ शाला सियाणा मे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का बुधवार को यज्ञ के साथ समापन हो गया है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर अपने भीतर की बुराईयों को त्यागने और अच्छाईयों को ग्रहण करने का संकल्प लिया। ईश्वर से देश में कोरोना महामारी से बचाव करने और अमन शांति की कामना की।सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का बुधवार को समापन हुआ।

भागवत कथा में चार वेद, पुराण, गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या, प्रभुपाद, व्यास जी प्रेम नारायण जी  महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम, असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध, कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। प्रेमनारायण जी  ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने रातभर इस संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया। सात दिनों तक इस कथा में पुरा वातावरण भक्तिमय रहा।

RELATED NEWS