राजस्व अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुयी । बैठक में जिला कलक्टर सक्सेना ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे लम्बित राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करें जिससे कि आमजन से जुडे प्रकरणो के निस्तारण से उनको राहत मिल सके।इस अवसर पर बैठक में उन्होंने बारी बारी से बैठक में रखे गये विभिन्न बिन्दुओं जिनमें राजस्व के तीन, पांच और दस साल के पुराने प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, बकाया राजस्व वसूली के लिये इसके साथ ही सूचना पा्रैधौगिकी एवं दूरसंचार विभाग से पा्रप्त टेलिकाम टावर परमीशन के प्रकरणों, बजट घोषणा के प्रस्ताव व प्रकरणों पर इसके साथ ही सभी उपखंडो में पेयजल की वितरण और उपलब्धि के बारे मे भूमि अवाप्ति भू आवंटन,सीमा ज्ञान, नामान्तरण आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये और लम्बित राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश दिये।इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचरन शर्मा ने भी बैठक में आवश्यक निर्देश दिये। बैठक मंे इस अवसर पर सभी उपख्ंाडो के उपखंड अधिकारी जिनमे भीम, देवगढ, कुम्भलगढ, राजसमन्द, आमेट, रेलमगरा, खमनोर आदि सभी के उपखंड अधिकारी और तहसीलदार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
--00--

