Breaking News

राजसमन्द / राज्य की कांग्रेस सरकार गौ हत्यारी इसने जनता का पशुधन छीना- सांसद दीयाकुमारी

राज्य की कांग्रेस सरकार गौ हत्यारी  इसने जनता का पशुधन छीना-   सांसद दीयाकुमारी
Rajsamand today September 05, 2022 06:20 PM IST
 
 
जनसंवाद कार्यक्रम में की शिरकत 
 
बाबा रामदेव मेले का किया उद्घाटन 
 
राजसमन्द। सांसद दीयाकुमारी ने राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा जैतारण के ग्राम बिराटिया में बाबारामदेव जयंती के उपलक्ष में अयोजित मेले का उद्घाटन करते हुए कहा कि बाबा रामदेव जन जन के आराध्य और लोकदेवता है। उनके प्रति आस्था और सम्मान आज भी लोगों के मन में है। जन सेवा के साथ जन साधारण के लिए उनके द्वारा गये कार्य आज भी लोगों को प्रेरित करते हैं। उद्धघाटन अवसर पर सांसद दीयाकुमारी का भावभीना स्वागत किया गया। 
 
उद्घाटन कार्यक्रम के बाद सांसद दियाकुमारी ने दोपहर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ब्यावर खास, ग्राम पंचायत मेडिया के मेडिया भवन में, ग्राम पंचायत टीकराना महेंद्रातान में जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान जनता के अभाव अभियोग सुनते हुए सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार निरंकुश सरकार बन चुकी है। सत्ता के मद में आम जनता के दुख दर्द दूर करना तो दूर की बात है, कांग्रेस राज में गौ माता भी परेशान है। लम्पि बीमारी के कारण पशुधन बर्बाद हो रहा है। राज्य की कांग्रेस सरकार गौ हत्यारी जिसने जनता से पशुधन छीन लिया है। एक तरफ लाखों गायों का जीवन समाप्त हो चुका है तो दूसरी तरफ सरकार अपनी हठधर्मी पर अड़ी हुई हैं। जो अपना दर्द भी अपनी जुबा से बता नहीं सकता ऐसे गौ-धन पर सरकार जुल्म कर रही है। यह निरंकुशता की पराकाष्ठा है। 
 
सांसद दीयाकुमारी ने मुख्यमंत्री की बयानबाजी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं पर ज्यादती की घटनाओं पर राज्य के सीएम का बयान शर्मसार करने वाला है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं जो स्त्री के सम्मान की रक्षा न कर सके। जन संवाद कार्यक्रम के बाद सेंदड़ा रोड़ के आईसीआई भवन के पास आयोजित एमएसएमइ की सेतु यात्रा सेमिनार को भी सम्बोधित किया। 
 
इस अवसर पर अजमेर देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा महामंत्री पवन जैन मंडल अध्यक्ष डूंगर सिंह रावत संतोष रावत सरपंच चंपालाल गहलोत ब्यावर खास सरपंच अर्चन चौधरी एसडीएम राहुल जैन तहसीलदार ब्यावर रायपुर प्रधान कमला  चौहान उप प्रधान पशुपति सिंह ठाकुर  भगवती सिंह निमाज मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मोहन सिंह कमांडो गिरवर सिंह  राठौड़ जिला परिषद सदस्य बहादुर सिंह ट्रस्ट अध्यक्ष गुमान सिंह सरपंच देवा काठात राणा महेंद्र तान सरपंच संगीता दिवाकर सहित सैंकड़ो गणमान्य उपस्थित थे। 

RELATED NEWS