Breaking News

राजसमन्द / तीन दिवसीय जिला स्तरीय फास्ट फूड प्रशिक्षण का आयोजन

तीन दिवसीय जिला स्तरीय फास्ट फूड प्रशिक्षण का आयोजन
Rajsamand today ✍️✍️ December 20, 2022 08:12 PM IST

राजसमंद @ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् राजसमन्द में 19 दिसम्बर से तीन दिवसीय जिला स्तरीय फास्ट फूड प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। मेन्टर श्यामलाल द्वारा राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड (चाउमीन, बर्गर, पिज्जा, पनीर रोल, पनीर टीका इत्यादि) बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह जानकारी  जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका डॉ. सुमन अजमेरा ने दी।

 

उन्होने बताया कि प्रशिक्षण में समूह की महिलाएं फास्ट फूड बनाने का प्रशिक्षण लेकर अपना उद्यम शुरू करें। इस क्रम में प्रत्येक ब्लॉक में दीदी की कैंटीन लगाई जा रही है जिसमें राजीविका की बहनें अपने पाक कला का प्रदर्शन करते हुए अन्य महिलाओं के उत्पाद भी रखेंगी। जिला तकनीकी विशेषज्ञ मुकेश कुमार नवल ने उद्यम को स्थापित करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिला प्रबध्ंाक एवं ब्लॉक परियोजना प्रबध्ंाक भी उपस्थित रहें।

 

RELATED NEWS