Breaking News

राजसमन्द / केलवा मे तुलसी विवाह पांच नवंबर को

केलवा मे तुलसी विवाह पांच नवंबर को
Rajsamand today ✍️✍️ Suresh bagora November 03, 2022 06:50 PM IST

केलवा: मे 24 श्रेणी पालीवाल समाज केलवा द्वारा 5 नवंबर को आयोजित श्री तुलसी विवाह में गुरुवार को लग्न लिखवाए। जिसमें  समाज के वरिष्ठ, व युवा गण, एवम् महिला मंडल मौजुद होकर तुलसा जी लग्न की परंपरा पंडित मोहनलाल पालीवाल,व पंडित देवप्रकाश पालीवाल आमेट,के द्वारा 5 नवंबर को होने वाले तुलसी मैया ओर शालिग्राम जी का विवाह को लेकर गुरुवार को पालीवाल समाज के मौजुद श्रद्धालुओं के सानिध्य में लग्न लिखने की परंपरा का विधी पुर्वक 

निर्वहन किया। 24 श्रेणी सेवा समिति  के समस्त सदस्य,  व अध्यक्ष बद्री लाल पालीवाल,रामनारायण पालीवाल ने बताया कि तिन दिवसीय तुलसी जी व शालिग्राम जी विवाहोत्सव को लेकर केलवा कस्बे मे सभी मंदिर की आकर्षक सजावट की गई। 

विवाहोत्सव के

आयोजन के पहले दिन गुरुवार को लग्न , पत्रिका लिखकर ठाकुर जी व भक्तों को आमंत्रित किया है। इसी अंतर्गत शुक्रवार को हल्दी रस्म, मेहंदी रस्म व रात्रि में तुलसी मैया की बिन्दौली निकाली  जाएगी व शनिवार को भव्य शोभायात्रा यात्रा के साथ श्रीं नवलश्याम मन्दिर से ठाकुर जी कि बरात प्रस्थान करेगी जो  24 श्रेणी पालीवाल समाज के गायत्री मंदिर अम्बावा पर जाएगी।

इस कार्यक्रम मे 24श्रेणी पालीवाल समाज व नवयुवक मंडल के सदस्य गण मौजुद थे।

RELATED NEWS