Breaking News

राजसमन्द / पंचायत की बेशकीमती आबादी भूमि पर कब्जाकर पक्का निर्माण करने को लेकर ग्रामीणों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

पंचायत की बेशकीमती आबादी भूमि पर कब्जाकर पक्का निर्माण करने को लेकर ग्रामीणों ने दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन
Rajsamand today ✍️✍️ Tarun joshi May 30, 2022 06:55 PM IST

एंकर-राजसमंद की रेलमगरा पंचायत समिती की लापस्या पंचायत मे सरपंच मदनलाल भील और ग्राम विकास अधिकारी प्रियंका जैन की शेय पर कुछ दबंगों द्वारा पंचायत की बेशकीमती आबादी भूमि पर कब्जाकर पक्का निर्माण करने को लेकर गांव के कुछ जागरुक लोगों ने कलेक्टर एवं पंचायत समिती बीडीओ को लिखित शिकायत दी गई है।ज्ञापन लेकर कलेक्ट्री पंहुचे लोगों का आरोप है कि सरपंच ने आबादी भूमि के बिना पट्टे वितरण किये ही कुछ रकम लेकर कब्जे करवा दिये गये है।जिसमे करीब दो बीघा जमीन पर अवैध निर्माण जारी है जिससे करोडों रुपये के राजस्व का चूना लगाया जा रहा है।जबकि दंबगों के हौसले इतने बुलंद है कि पूर्व सरपंच द्वारा दिये गये पट्टों को भी दरकिनार करके वे दूसरों की जमीन पर भी कब्जा करने पर आमदा है।

इस संबध मे गोवर्धनलाल जाट और छीतरमल जाट द्वारा कुछ समय पूर्व कलेक्टर को शिकायत भी दी गई थी।लेकिन कोई कार्यवाही नही होने से दबंगों के हौसले और बुलंद हो गये।इस संबध मे शिकायत करने पर इन्होने तीन दिन पूर्व ग्रामीणों से मारपीट तक कर डाली।जिसके लिये कुंवारिया थाने पर शिकायत दर्ज करवायी गयी है।लेकिन दबंग दिनरात पक्के निर्माण का काम करवा रहे है।जिससे परेशान ग्रामीण आज कलेक्टर के पास पंहुचे और अवैध निर्माण रुकवाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी फोरलेन के पास पंचायत की बेशकीमती जमीन पर दिनरात पक्का निर्माण कर रहे है जबकि पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधी कानों मे तेल डाले सो रहे है।इस जमीन की यदि निलामी की जाये तो पंचायत को करोडों रुपये के राजस्व की प्रप्ति होगी।

 

 

RELATED NEWS