उपचुनाव विजय पर आमजनता का किया आभार व्यक्त
राजसमन्द। सांसद दीयाकुमारी ने आमजन और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि राजसमन्द विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत, आमजनता की जीत है। कांग्रेस ने यहां सरकारी मशीनरी का जमकर दूरपयोग किया था लेकिन जनता के फैसले के आगे सब हथकंडे धराशाही हो गए।
सांसद ने कहा कि विजयी प्रत्याशी दीप्ति और हम मिलकर क्षेत्र का विकास करेंगे। जनता ने पूर्व की तरह ही एक बार फिर से भाजपा में विश्वास व्यक्त किया है और इस विश्वास को हम कायम रखेंगे।

