Breaking News

राजसमन्द / कड़ियां गांव में महिला की जिंदा जलने से मौत, पति बच्चों सहित फरार हत्या की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच

कड़ियां गांव में महिला की जिंदा जलने से मौत, पति बच्चों सहित फरार  हत्या की आशंका में पुलिस ने शुरू की जांच
Rajsamand today March 11, 2026 10:20 PM IST

राजसमंद: केलवाड़ा थाना क्षेत्र के कड़ियां गांव में एक महिला की जलकर मौत होने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान उठड़ो की भागल निवासी 42 वर्षीय पुष्पा नागरची के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुष्पा किसी हिम्मत नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। घटना के बाद से हिम्मत बच्चों सहित मौके से फरार बताया जा रहा है, जिससे पुलिस को उस पर शक है।

घटना की सूचना मिलने पर डिप्टी ज्ञानेन्द्र सिंह और केलवाड़ा थानाधिकारी मनमंत सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फिलहाल पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और फरार व्यक्ति की तलाश जारी है।

 

RELATED NEWS